ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। .
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
यूपी में ताजमहल पर नहीं थम रहा बवाल... सोमवार को राष्ट्र स्वाभिमान दल नाम के संगठन के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के अंदर पढ़ी शिव चालीसा... CISF जवानों ने कार्यकर्ताओं को निकाला बाहर...
ताजमहल पर शिव चालीसा पढ़ने पर हंगामा
2
दिवाली की भीड़ ने फुलाया यमुना एक्सप्रेसवे का दम, 6 घंटे जाम में फंसे 80 हजार वाहन, लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम... टोल फ्री करके गाड़ियों को कराया गया पास...
यमुना एक्सप्रेस-वे पर फंसी 80 हजार गाड़ियां
3
यूपी में पेट्रोल पंप मालिक का वीडियो वायरल... जांच टीम और पुलिस अधिकारियों से भिड़ा शख्स... खुद को बताया सरकार का करीबी... कहां, दम है तो सीज करके दिखाओ पेट्रोल पंप...
‘कौन मुख्यमंत्री, यहां मेरी सरकार है’
4
बुंदेलखंड दौरे के दूसरे दिन चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी ने की परिक्रमा, लगाई झाड़ू... बोले, चित्रकूट आनेवाले श्रद्धालुओं को देंगे हर सुविधा...
चित्रकूट में योगी ने छेड़ा स्वच्छता अभियान
5
ताजमहल पर हंगामे के बीच उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का बयान... सिर्फ ताजमहल के सहारे यूपी पर्यटन की आय बहुत ज्यादा नहीं बढ़ सकती... तलाशने होंगे दूसरे विकल्प...
यूपी सरकार के लिए कमाऊ नहीं है ताजमहल!
6
यूपी के गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक साथ 20 से ज्यादा कारों की बैटरी हुई चोरी... पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद... पुलिस चोर को पकड़ने में अबतक नाकाम...
CCTV में कैद बैटरी चोर
7
राजधानी लखनऊ में लापरवाही और देरी की वजह से दो युवकों की मौत... कठौता झील में डूबने की खबर देने के बाद होता रहा गोताखोरों का इंतजार... मौके पर पहुंची पुलिस ने नहीं किया बचाने का प्रयास...
लखनऊ में पुलिस की लापरवाही से डूबे दो युवक
8
मुजफ्फरनगर में ईंट भट्टे के मालिक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या... शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की छानबीन...
ईंट भट्टे के मालिक की निर्मम हत्या
9
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले भूचाल... राहुल गांधी के पीएम मोदी, अमित शाह और जय शाह पर बोला हमला... कहा, GST मतलब, गब्बर सिंह टैक्स...
‘2017 - बीजेपी के लिए खतरा’
10
आज यानी 23 अक्टूबर को है सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास का जन्मदिन... फैन्स को रिटर्न गिफ्ट में मिला साहो का फर्स्ट लुक... देखिए AUTV पर प्रभास की खास 15 बातें...
‘बाहुबली’ के 15 राज AUTV पर