ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। .
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
IIT कानपुर की रैंकिंग में भारी गिरावट, एशिया में 59वें स्थान पर पहुंचा, पिछली रैंकिंग में था एशिया में 48वें स्थान पर
IIT कानपुर के कलंकों ने गिराई रैंकिंग
2
दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान... कहा जातिवाद की राजनीति करनेवालों की वजह से रुका प्रदेश का विकास... 188 करोड़ रूपए की योजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण...
बुंदेलखंड को योगी ने दिए 188 करोड़
3
बतौर मुख्यंत्री 26 अक्टूबर को ताज महल का दौरा करने पहुंचेंगे सीएम योगी... शाहजहां और मुमताज महल की कब्र को भी देखेंगे... स्वच्छता अभियान के तहत ताज महल के बाहर लगाएंगे झाड़ू भी...
26 को ताज पर झाड़ू लगाएंगे सीएम योगी
4
फैजाबाद में सभा करने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर बोला सीधा हमला... कहा, दोनों सरकारों ने युवाओं, किसानों और व्यापारियों से किया धोखा...
‘मोदी-योगी ने किसानों-युवाओं को छला’
5
राम जन्मभूमि न्यास समिति के वरिष्ठ सदस्य और फैजाबाद के पूर्व सांसद... डॉ. रामविलास वेदांती ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को बताया आईएसआई का एजेंट...
"आजम खान है ISI एजेंट"
6
पीएम मोदी ने घोघा-दाहेज रो-रो फेरी सेवा का किया उद्घाटन, कहा, ये अनमोल उपहार पूरे हिन्दुस्तान के लिए... 615 करोड़ रुपये के साथ'रोल ऑन, रोल ऑफ नौका सेवा के पहले चरण का शुभारंभ...
पीएम मोदी की रो-रो फेरी शुरू
7
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो दिवसीय दौरे पर पहुंची बांग्लादेश... द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के साथ ही रोहिंग्या मुद्दे पर भी होगी अहम बातचीत...
बांग्लादेश में सुषमा करेंगी रोहिग्या पर फैसला!
8
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर... आतंकियों के पास से ग्रेनेड, राइफल और पाकिस्तानी रुपये भी मिले...
घाटी में आतंकी के पास निकले पाकिस्तानी नोट
9
झारखंड में भूख से दम तोड़ने वाली बच्ची की मां पर गांव वालों ने ढाया सितम, गांव की बदनामी करने का आरोप लगाकर गांव से निकाला, प्रशासनिक हस्तेक्षे पर हुई वापसी
भूख से दम तोड़ने वाली बच्ची की मां पर कहर
10
मिलिए फादर ऑफ इंडियन कॉमिक्स आबिद सुरती से, और जानिए क्या हुआ था जब उन्होंने रची थी हिंदुस्तान में लिव इन की बहादुर और बेला के जरिए पहली कहानी
बहादुर और बेला के LIVE-IN की कहानी