ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। .
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
कांग्रेस ने की गुजरात घूस कांड की आपराधिक जांच की मांग... कहा, पाटीदार नेताओं को रिश्वत देनेवालों के खिलाफ दर्ज हो FIR
गुजरात घूसकांड ने तूल पकड़ा
2
नरेंद्र पटेल के बाद पाटीदार नेता निखिल सवानी ने भी छोड़ा बीजेपी का साथ... बीजेपी पर एक करोड़ रुपये देने का लगाया आरोप... पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के साथी रहे हैं निखिल...
बीजेपी को गुजरात में पाटीदार दे रहे पटखनी!
3
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की गहमागहमी शुरू... कांग्रेस ने सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे... विक्रमादित्य को शिमला ग्रामीण से दिया टिकट... वीरभद्र सिंह वर्तमान में यहीं से हैं विधायक...
हिमाचल में सीएम के बेटे को मिला टिकट
4
बांग्लादेश गई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीएम शेख हसीना से की मुलाकात... आतंकवाद और रोहिंग्या मुद्दे पर देर तक चली बात... पूर्व पीएम खालिदा जिया से चुनाव में शामिल होने की कही बात...
रोहिंग्या को म्यांमार भेजने की बन रही रणनीति!
5
स्मार्ट सिटी की तर्ज पर भारतीय सेना की दो हजार छावनियों का होगा कायाकल्प... पहले चरण में 58 छावनियां चुनी गईं... छावनियों में तैयार किया जाएगा एडवांस्ड आईटी नेटवर्क...
सेना की छावनियां होंगी सुपर हाईटेक
6
यूपी पुलिस ने किए एक और एनकाउंटर... 50 हजार के इनामी डकैत फुरकान को मुजफ्फरनगर के शाहपुर इलाके में मार गिराया... यूपी वेस्ट में था फुरकान का खौफ...
यूपी पुलिस ने एक और क्रिमिनल को किया ढेर
7
लंबे वीकेंड के बाद सोमवार को खुले शेयर बाजार ने लगाई छलांग... मजबूत शुरुआत के साथ निफ्टी 10200 पर पहुंचा... सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में भी 181 अंकों की बढ़त...
दिवाली के बाद भी शेयर बाजार में दिवाली
8
आतंकी संगठन ISIS ने जारी किया अपना हेल्थ सर्विस वीडियो... वीडियो में फिजियोथेरपी सेंटर में बैठा नजर आया भारतीय डॉक्टर... संदिग्ध डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटाने में लगी एजेंसियां...
ISIS का साथी संदिग्ध भारतीय डॉक्टर
9
जापान में मध्यावधि चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शानदार जीत... आबे के एलडीएफ नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत... पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी बधाई...
जापाना में पीएम शिंजो की धमाकेदार जीत
10
और
आज यानी 23 अक्टूबर को है सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास का जन्मदिन... सोशल मीडिया पर फैंस ने बाहुबली अंदाज में किया सेलिब्रेट... फैन्स को रिटर्न गिफ्ट में मिला साहो का फर्स्ट लुक...
बाहुबली को जन्मदिन मुबारक