ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
लखनऊ में राज्य कर्मचारी का दर्जा मांग रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन, पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए महिलाओं पर बरसाई लाठियां
लखनऊ में आंगनबाड़ी महिलाओं पर लाठीचार्ज
2
भारतीय बनकर सेना में भर्ती हुए तीन नेपाली युवक, गोरखा राइफल में भर्ती एक सैनिक को वाराणसी से किया गया गिरफ्तार, दो छुट्टी लेकर फरार
भारतीय फौज में फर्जी सैनिक
3
मंगलवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गरजेंगे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान, सुखोई, मिराज, मिग-21 समेत 20 विमानों के साथ होगा रिहर्सल
एक्सप्रेस-वे पर दिखेगी एयरफोर्स की ताकत
4
योगी सरकार में भ्रष्ठ अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू, मेरठ के अपर आयुक्त रणधीर सिंह बर्खास्त, गौतमबुद्धनगर के एसडीएम घनश्याम सिंह निलंबित
भ्रष्ठ अफसरों पर गिरा ‘योगी बम’
5
अयोध्या की तर्ज पर सीएम योगी ने चित्रकूट के लिए भी खोला खजाना, 17 अरब 18 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
चित्रकूट को सीएम योगी का तोहफा
6
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में संदिग्ध हालत में कार में मिला डॉक्टर का शव, कार में दो खाली सिरिंज और बेहोशी की दवा बरामद, खुदकुशी की आशंका
लखनऊ में मिला डॉक्टर का शव
7
नोएडा सेक्टर 15 से आया एक सनसनीखेज मामला, अपने दोस्त के घर मिलने गई युवति खून से लथपथ आई बाहर, आरोपी फरार
नोएडा में ‘चाकू कांड’
8
मुजफ्फरनगर में व्यवसाई की मौत का मामला, ईंट भट्टे के मालिक को गोली मारकर बाइक सवार फरार
मुजफ्फरनगर में कारोबारी का मर्डर
9
दोबारा नानी बनीं 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी, ईशा देओल ने दिया बेटी को जन्म
‘ड्रीम गर्ल’ के घर आई नन्ही ‘ड्रीम गर्ल’
10
और नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया छठ का पावन पर्व, अमर उजाला टीवी की खास पेशकश में देखिए क्यों मनाते हैं छठ और हर दिन का है महत्व
शुरू हो गया छठ महापर्व