ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
आगरा पहुंचे योगी ने कहा, ताज महल पर विवाद खड़ा करना ठीक नहीं, वास्तुकला की है अनमोल धरोहर, हम सब इसे मिलकर बचाएंगे
ताजमहल अनमोल धरोहर: योगी
2.
उपभोक्ता संरक्षण की इंटरनेश्नल कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, कहा उपभोक्ताओं को ठगने वाले विज्ञापनों पर कानून जल्द लाएगी सरकार
‘ग्राहकों को गुमराह करने वालों पर कड़ा कानून जल्द’
3
राहुल गांधी ने फिर साधा वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना, कहा अर्धव्यवस्था आईसीयू में, डॉक्टर जेटली की दवा में दम नहीं
डॉक्टर जेटली की दवा में दम नहीं: राहुल
4
पाटीदार आंदोलन के मुखिया हार्दिक पटेल को अदालत से मिली बड़ी राहत, गैर जमानती वॉरेंट रद्द
हार्दिक को अदालत से राहत
5
तीसरे वनडे के लिए कानपुर पहुंची टीम इंडिया और कीवी टीम को ओढ़ाई गई भगवा शॉल, रविवार को होगा तीसरा और आखिरी वन डे
कानपुर में योगी के रंग में रंगी टीम इंडिया
6
यूपी के सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा,घर में आग लगने से मां समेत तीन बच्चों की मौत,डिबरी की वजह से लगी घर में आग
सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा
7
योगी सरकार ने की अमरोहा में 770 करोड़ की मीट कंपनी सील, कंपनी को लेकर बीजेपी विधायक ने सीएम योगी को लिखा था खत
अमरोहा में मीट कंपनी सील
8
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी रिकॉर्ड क्लोजिंग, सेंसेक्स 104 अंक उछलकर 33147 पर बंद, तो निफ्टी 48 अंक की तेजी के साथ 10343 के पर
शेयर बाजार में धूम
9
काशी की बिटिया और मशहूर गायिका गिरिजा देवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, वाराणसी में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े हजारों लोग
अगले जनम इन्हें गिरिजा ही कीजो
10
मोबाइल फोन को आधार कार्ड से लिंक करने का अमर उजाला टीवी पर देखिए सबसे आसान तरीका
आधार का आसान कनेक्शन