ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
राज्य सरकार ने दिया 27 हजार अध्यापकों की भर्ती का आदेश, सहायता प्राप्त माद्यमिक स्कूलो में 20200 सहायक अध्यापक और प्रस्ताव के 6300 पदों पर होगी भर्ती
यूपी में होगी 27 हजार अध्यापकों की भर्ती
2
प्रयागराज में अब हर 6 साल में कुंभ, 12 पर महाकुंभ, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने अर्धकुंभ और कुंभ के स्थान पर नए नाम को दी मंजूरी
6 साल में कुंभ. 12 में महाकुंभ
3
बुधवार को चंदौली के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यत और लोकार्पण
चंदौली में खुलेगा सीएम योगी का पिटारा
4
भारतीय वायुसेना ने बनाया रिकॉर्ड, देश का सबसे बड़ा मालवाहक विमान पहली बार एक्प्रेस-वे पर उतरा, 16 लड़ाकू विमानों ने 3 घंटे तक दिखाई ताकत
हाईवे पर दिखी वायुसेना की ताकत
5
लखनऊ के मौलबीगंज में बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने पहुंची पुलिस पर हमला...जांच के दौरान पब्लिक ने किया पथराव
बिजली चोरी चेक करने गई पुलिस पर पथराव
6
मेरठ में मासूमों की पढ़ाई भगवान भरोसे, किराए के कमरों में चल रहे हैं सरकारी स्कूल, बच्चों से क्लासरूम में लगवाई जा रही है झाड़ू
मेरठ के स्कूलों में किताब की जगह थमाए झाड़ू
7
ताजमहल के पास निर्माणाधीन पार्किंग को ढहाने के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दी तल्ख टिप्पणी, कहा ऐतिहासिक धरोहर के पास निर्माण के लिए क्यों ना ताज महल को ही शिफ्ट कर दिया जाए
“तो क्यों ना ताजमहल को ही शिफ्ट कर दें”
8
बाराबंकी से बीजेपी सांसद प्रियंका रावत ने लगाए डीएम अखिलेश तिवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप, सीएम को पत्र लिखकर की शिकायत
सांसद ने लगाए डीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप
9
नहीं रहीं ठुमरी की रानी गिरिजा रानी, 88 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, कोलकाता के
बीएम बिड़ला नर्सिंग होम में ली आखिरी सांस
ठुमरी की रानी गिरिजी देवी को श्रद्धांजली
10
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया, भारत के लिए करो या मरो की स्थिति
भारतीय टीम के लिए करो या मरो