ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
यूपी में कारोबारी विवाद निपटाने के लिए योगी कैबिनेट का अहम फैसला, राजधानी लखनऊ सहित 13 जिलों में खुलेंगी वाणिज्यिक अदालतें
यूपी में अब खुलेंगी वाणिज्यिक अदालतें
2.
यूपी में सरकारी विभागों में सीएम योगी के स्वच्छता अभियान ने पकड़ी रफ्तार, पीडब्लूडी के बाद अब लखनऊ विकास प्राधिकरण की बारी, दो बर्खास्त,
10 भू माफियाओं की पहचान, तीन बिल्डरों के ले आउट निरस्त
एलडीए के नटवरलाल बर्खास्त!
3
सीतापुर में ट्रेन से फेंकी गई बच्चियों की मां का सनसनीखेज खुलासा, चार बेटियों को ट्रेन से फेंका, एक को लेकर न भागती तो पति मुझे भी मार देता
सीतापुर का 'रावण'
4.
गोंडा और मऊ के बाद सोनभद्र में भी अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त, बालू ठेकेदारों पर ठोका 47 लाख का जुर्माना
खनन माफियाओं पर सख्ती
5
बलिया में निकाय चुनाव के दौरान फसाद की आशंका, बिहार के मुंगेर से लाए जा रहे हैं अवैध हथियार, चार हथियार तस्कर गिरफ्तार
निकाय चुनाव में आतंक मचाने की साजिश
6
मां-बाप के हत्यारों के ना पकड़े जाने से मायूस राखी की खुदकुशी पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, 6 नवंबर तक जवाब दाखिल करने के दिए आदेश
राखी खुदकुशी कांड में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
7
मथुरा के आढ़ती के घर से 12 लाख की लूट, बच्चे और पत्नी को गन प्वाइंट पर रखकर वारदात को दिया अंजाम
मथुरा में 12 लाख की लूट
8
करण जौहर ने कॉफी विद करण स्टाइल में ली सोनाक्षी-सिद्धार्थ की क्लास, किया दोनों की रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा
इत्तेफाक विद करण जौहर
9
वनडे सीरीज में रोमांचक जीत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में उतरेगी टीम इंडिया, तेज गेंदबाज आशीष नेहरा दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में खेलेंगे अपना आखिरी मैच
‘नेहरा जी’ की फेयरवेल पार्टी
10
और ऐशवर्या राय के जन्मदिन के मौके पर देखिए अमर उजाला टीवी की खास पेशकश. ऐश के बचपन की 7 अनसुनी कहानियां
ऐश्वर्या राय के राज!