ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। .
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
बीजेपी ने इलाहाबाद से मौजूदा महापौर अभिलाषा गुप्ता को दोबारा बनाया महापौर पद का प्रत्याशी... यूपी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की हैं पत्नी... अब तक बीजेपी ने कुल 14 महापौर प्रत्याशियों के नाम किए घोषित...
इलाहाबाद में बीजेपी की ‘अभिलाषा’
2
यूपी निकाय चुनाव में शिवसेना उतार सकती है अपने अलग प्रत्याशी... आदित्य ठाकरे और संजय राउत यूपी में कर सकते हैं प्रचार...
यूपी में शिवसेना लड़ेगी निकाय चुनाव
3
सहारनपुर में ADJ कोर्ट में पेशी के बाद चंद्रशेखर रावण का बयान... रासुका से नहीं लगता डर... सहारनपुर हिंसा का आरोपी है चंद्रशेखर रावण, बनाई है भीम आर्मी... 16 नवम्बर को अगली तारीख...
‘रावण’ बोला रासुका से डर नहीं लगता
4
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नहीं थम रहा बच्चों की मौत का सिलसिला... पिछले 4 दिनों में 58 बच्चों की मौत... 58 में से 32 बच्चे एक महीने से भी कम उम्र के...
गोरखपुर में फिर 58 बच्चों की मौत
5
संभल में यूपी पुलिस की हैवानियत... इंस्पेक्टर पर महिला की बेरहमी से पिटाई का आरोप... पिटाई की वजह से महिला का गर्भ गिरा... मामले की जांच जारी...
संभल में इंस्पेक्टर की पिटाई से गर्भ गिरा
6
लखीमपुर खीरी में पब्लिक ने पुलिसवाले की जमकर की पिटाई... गोला कस्बा में वृद्ध महिला के ठेले को मारी थी टक्कर... फिर भीड़ से भी उलझा था पुलिसवाला...
लखीमपुर खीरी में पब्लिक से पिटी यूपी पुलिस
7
गोंडा में दूसरी क्लास के लड़के को टीचर ने क्लास में बात करने की दी बेरहम सजा... पिटाई से छात्र का हाथ टूटा... स्कूल ने कहा बच्चों की आपसी लड़ाई का नतीजा...
गोंडा का बेरहम क्लास टीचर
8
नोटबंदी की बरसी से दो दिन पहले सामने आया पैराडाइज पेपर मामला... केंद्रीय मंत्री,सांसदों, बॉलीवुड हस्तियों समेत 714 भारतीयों के नाम... पैराडाइज से पहले पनामा पेपर लीक में भी सामने आए थे चौंकानेवाले नाम...
नोटबंदी की ‘बरसी’ से पहले पैराडाइज धमाका
9
हिमाचल प्रदेश चुनाव में वोट के लिए बड़े-बड़े वादे करनेवाली पार्टियों की लिस्ट में नहीं है पौंग विस्थापित...AUTV पर देखिए पौंग विस्थापितों की पूरी कहानी...
AUTV SPECIAL : पौंग विस्थापितों की कहानी
10
और
इंटरनेट पर रनबीर सिंह का दुल्हनवाला वीडियो वायरल... स्नैपचैट से रनबीर ने वीडियो किया शेयर... कानों में बाली, नाक में नथ और मांगटीका पहने दिख रहे हैं रनबीर...
सांवरिया बना दुल्हनिया