ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग, वीरभद्र और धूमल ने डाले अपने वोट,68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में वोटिंग
2
भारत-बांग्लादेश के बीच क्रॉस कंट्री सेवा का आगाज,पीएम मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने दिखाई बंधन एक्सप्रेस को हरीझंडी
बंधन एक्सप्रेस को हरी झंडी
3.
दक्षिण भारत में एआईएडीएमके के जया टीवी और तमिल अखबार के दफ्तर पर आयकर विभाग का शिकंजा, करीब 21 ठिकानों पर की गई छापेमारी की कार्रवाई
शशिकला को आयकर विभाग का झटका
4.
दिल्ली- एनसीआर में स्मॉग से राहत नहीं, दिल्ली सरकार की ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने के लिए बैठक
दिल्ली में फिर ऑड-ईवन की तैयारी
5.
पंजाब के बठिंडा में घने कोहरे का कहर, ट्रक ने रौंदा स्कूल-कोचिंग जाने के लिए निकले 15 छात्रों को , राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
बठिंडा सड़क हादसे में 15 छात्रों की मौत
6.
गोरखपुर बीआरडी अस्पताल में बच्चों की हुई मौत पर मेडिकल कॉलेज ने सौंपी बाल आयोग को रिपोर्ट, कहा, नहीं हुई थी ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत
‘ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई बच्चों की मौत’
7.
गोरखपुर में अचानक जल उठी कार,ड्राइविंग सीट पर बैठे बैंक मैनेजर की झुलसकर मौत,कार के एसी में हुआ था ब्लास्ट
गोरखपुर में ‘आई टेन’ कार में लाइव मौत
8.
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पुलिस लाइन में परेड, राज्य में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम,अमर उजाला का भी उत्तराखंड उदय कार्यक्रम का आयोजन
17 साल का हुआ उत्तराखंड
9.
पद्मावति पर हो रहे चौतरफा विरोध के बीच निर्देशक संजय लीला भंसाली का बयान, कहा पद्मावति में राजपूत मर्यादा का रखा गया पूरा ख्याल
पद्मावति विवाद पर भंसाली की सफाई
10.
एक दीवार जिसने 28 सालों तक एक शहर को बांटे रखा, दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनाई गई बर्लिन की दीवार के इतिहास पर देखिए अमर उजाला टीवी की खास रिपोर्ट
जानिए बर्लिन की दीवार का इतिहास