ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
सेबी के 15 लाख के जुर्माने पर कांग्रेस ने मांगा रूपानी का इस्तीफा,रूपानी की सफाई,पक्ष रखने का नहीं मिला मौका, रूपानी की कंपनी पर है व्यापार में हेर-फेर का आरोप
कांग्रेस ने मांगा रूपानी का इस्तीफा
2.
आरपीएफ का बड़ा खुलासा, अधिकारियों को परेशान करने के लिए रेलकर्मी ने रची थी राजधानी पलटने की साजिश, चार हिरासत में, यूपी के मिर्जापुर में हुआ था रेल हादसा
मिर्जापुर ट्रेन हादसे के पीछे थी रेलकर्मी की साजिश
3.
रयान हत्याकांड में नया खुलासा, अब सामने आया एक और छात्र का नाम, अशोक ने अपने बयान में दो छात्रों का जिक्र किया
रयान हत्याकांड में आया एक और छात्र का नाम
4.
भोपाल गैंगरेप मामले में नया मोड़, पहली मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप के बजाए 'आपसी सहमति' बताने पर मचा बवाल
भोपाल गैंगरेप को डॉक्टरों ने कहा 'सहमति से सेक्स'!
5.
सरकार ने दिया केन्द्रीय कर्मचारियों को तोहफा, नया घर खरीदने को लेकर 20 साल के लिए मिलेगा 25 लाख तक का लोन
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
6.
सहारनपुर के एक युवक ने खोल दी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
, 102 न
0 वाली एम्बुलेंस के ड्राइवस से लेकर सरकारी डॉक्टरों पर रिश्वत लेने के आरोप
स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल-खोल वीडियो
7.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ने जारी की देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट
, तीन सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी के दो शहरों का नाम, गाजियाबाद दूसरे तो नोएडा तीसरे न
0 पर
गाजियाबाद यूपी का सबसे प्रदूषित शहर
8.
हरियाणा में फर्जी डॉक्टरों पर नकेल कसने की कवायद शुरू, पंचकूला में फर्जी डॉक्टर की क्लिनिक में मिला अस्पताल, 150 ठिकानों पर छापेमारी, 55 फर्जी डॉक्टर हिरासत में
पंचकूला में फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा
9.
यात्री से मारपीट के बाद इंडिगो की हुई बदनामी पर एयर इंडिया की चुटकी,अपने एड में "अनबिटेबल सेवा" देते हुए कहा, हम अपना हाथ सिर्फ नमस्ते करने के लिए उठाते हैं
इंडिगो की बदनामी को एयर इंडिया ने भुनाया
10.
एक्स गर्लफ्रेंड सुनीता रजवार ने नवाजुद्दीन पर ठोका 2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, बायोग्राफी को बताया सरासर झूठा
एक्स गर्लफ्रेंड सुनीता रजवार ने नवाजुद्दीन को भेजा नोटिस