ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
सुन्नी बोर्ड के बाद अब बीजेपी नेता राम माधव ने श्रीश्री रविशंकर की मध्यस्थता को नकारा, कहा सुप्रीम कोर्ट में चलने दें प्रक्रिया
अयोध्या पर आरएसएस की रविशंकर फार्मूले को ना
2
गुजरात में हार्दिक पटेल की जिद के सामने झुकी कांग्रेस, आठ समर्थकों को देगी टिकट
कांग्रेस और हार्दिक पटेल के बीच समझौता
3
बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय का फैसला, 2020 की बजाए अप्रैल 2018 से ही बिकेंगे बीएस-6 किस्म के ईंधन
अप्रैल 2018 से BS- VI लागू
4
एनसीआर में स्मॉग की समस्या से निपटने के लिए खट्टर और केजरीवाल के बीच बनी सहमति, हरियाणा और दिल्ली में नहीं होगा पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन
पुराने वाहनों को हरियाणा और दिल्ली का रेड सिग्नल
5
फारूक अब्दुल्ला के फिर बिगड़े बोल, कहा 70 साल में पीओके नहीं ले पाए और कहते हैं कि वो हमारा है
पाकिस्तान की तरफ फारूक
6
आतंकी संगठन ISIS के रिक्रूटर का ऑडियो टेप रिलीज... 2019 में इलाहाबाद में होनेवाले कुंभ मेले में नरसंहार के लिए जिहादियों को उकसा रहा... पूरी खबर सिर्फ AUTV पर...
कुंभ 2019 पर ISIS का काला साया!
7
यूपी के उन्नाव में युवती के साथ गैंगरेप, पांच युवकों ने हवस का बनाया शिकार, लखनऊ कानपुर हाईवे पर फेंककर हुए फरार
उन्नाव में युवती के साथ गैंगरेप
8
यूपी के गोंडा में पुलिसवाले ने लगाए डांसर्स के साथ ठुमके, उड़ाए नोट, एसपी ने दिए जांच के आदेश
यूपी पुलिस के ठुमके
9
जिम्बाब्वे में तख्तापलट की दस्तक, सेना ने किया सरकारी चैनल पर कब्जा, राष्ट्रपति मुगाबे हिरासत में, सेना ने बताया अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई
जिम्बाब्वे में तख्तापलट!
10
मराठी फिल्म सैराट की रीमेक ‘धड़क’ के साथ श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की बॉलीवुड में एंट्री...शाहिद के भाई ईशान कपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में आ रही हैं नजर
‘धड़क’ का फर्स्ट लुक