ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
गुजरात चुनाव से पहले केंद्र का जीएसटी को लेकर बड़ा फैसला... घरेलू इस्तेमाल में आनेवाली पौने दो सौ वस्तुओं को 28 से घटाकर 18 फीसदी की दर में रखा...
चुनाव गुजरात में, फायदा पूरे देश को
2
ऑड ईवेन को लेकर एनजीटी ने दिल्ली सरकार को लगाई कड़ी फटकार, पूछा, एनजीटी-सुप्रीम कोर्ट के प्रदूषण पर दिए 100 सुझावों पर अमल क्यों नहीं किया...
केजरीवाल सरकार को NGT की फटकार
3
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते पुरुषों के स्पर्म काउंट में आ रही भारी गिरावट... राजधानी में सांस लेना एक दिन में 44 सिगरेट पीने जितना खतरनाक...
दिल्ली में सांस लेना = 44 सिगरेट
4
शिवपाल यादव के करीबी सिंचाई विभाग के इंजीनियर के यूपी, दिल्ली और हरियाणा के ठिकानों पर छापेमारी.... इनकम टैक्स ने जब्त किए कागजात, लॉकर से सामान भी जब्त...
शिवपाल के करीबी इंजीनियर के ठिकानों पर छापे
5
रयान मर्डर केस में एक और छात्र पर सीबीआई की नजर... पहले आरोपी बस कंडक्टर अशोक की पत्नी ने कहा, झूठे मामले में फंसाने के लिए गुरुग्राम पुलिस के खिलाफ दर्ज कराएंगे केस...
गुरुग्राम पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएगी कंडक्टर की पत्नी
6
कानपुर देहात से बागी हुईं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बहू दीपा कोविंद... बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर भरा निर्दलीय पर्चा...
राष्ट्रपति कोविंद की बहू के बगावती तेवर
7
बरसाना के श्रीजी मंदिर में प्रसाद लगाते वक्त भिड़ गए दो सन्यासी, मंदिर बना अखाड़ा... जमकर हुई गुत्थम-गुत्था... चली ताबड़तोड़ लाठियां....
श्रीजी मंदिर को बाबाओं ने बनाया WWE का रिंग
8
यूपी में निकाय चुनाव के दौरान दो लाख रुपेय से ज्यादा नकद लेकर चलने पर रोक... बिना आयोग की इजाजत के मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएंगे आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी...
यूपी में EC के रडार पर आला पुलिस, प्रशासनिक अफसर
9
फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन को रोकने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार... आगरा के बाद जयपुर में बजरंग दल का पद्मावती के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन...
‘पद्मावती’ पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
10
और
2018 के वीकेंड की अभी से कर लीजिए तैयारी... अमर उजाला टीवी पर देखिए, अगले साल के टूर प्लान की खास रिपोर्ट...
AUTV पर देखिए 2018 का टूर प्लान