ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। .
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र... महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, नगर बस सेवा, वाहन पार्किंग, गौशाला पर जोर...
संकल्प पत्र में गोशाला से लेकर राष्ट्रवाद तक
2
पीलीभीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया औचक निरीक्षण... धान क्रय केंद्रों और गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से बातचीत की... और दिक्कतों के जल्द समाधान का दिया भरोसा...
पीलीभीत में सीएम योगी का औचक निरीक्षण
3
देश की राजधानी दिल्ली से कहीं ज्यादा प्रदूषित है पीएम मोदी की संसदीय सीट वाराणसी... CPCB की रिपोर्ट में वाराणसी के बाद दूसरे नंबर पर सबसे प्रदूषित शहर हरियाणा का गुरुग्राम...
दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित है वाराणसी
4
चित्रकूट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी की जीत... निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के शंकर दयाल त्रिपाठी को 14,133 वोटों से हराया...
कांग्रेस ने बीजेपी को चित्रकूट में कूटा
5
ताज महल पर विवाद के बाद भी ऐतिहासिक इमारत की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं... अपर पुलिस महानिदेशक ने निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरों को खराब पाया... दशहरा घाट पर बोट से गश्त के निर्देश...
ताज महल की सुरक्षा राम भरोसे
6
नोएडा में गुटखा किंग हरी भाई लालवानी की मौत पर बेटियों ने किया डांस... पिता की अंतिम इच्छा के मुताबिक शवयात्रा को मनाया उत्सव की तरह...
पिता की मौत पर बेटियों का डांस
7
मथुरा के जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्चे की चोरी करती एक महिला गिरफ्तार... जच्चा-बच्चा वॉर्ड के बाहर से तीमारदारों ने दबोचा... पुलिस कर रही आगे की छानबीन...
मथुरा में बच्चा चोर महिला गिरफ्तार
8
दिल्ली-मुंबई इंड्रस्ट्रियल कॉरिडोर की तर्ज पर बनेगा दिल्ली-पटना इकॉनमिक कॉरिडोर... दिल्ली से पटना की दूरी रह जाएगी महज 11 घंटे... लोकसभा चुनावों के मद्देनजर वोटरों को साधने की कोशिश...
सड़क के रास्ते दिल्ली से पटना 11 घंटे में
9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की तीन दिनों की यात्रा पर मनीला पहुंचे... 15वें इंडिया-आसियान शिखर सम्मेलन और 12वीं पूर्व एशिया समिट में होंगे शामिल... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी हो सकती है मुलाकात
मनीला में होगी मोदी-ट्रंप की महामुलाकात
और
10
रेड कारपेट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा... जेड ब्लैक सूट में विराट लग रहे थे माचो... तो रेड ड्रेस में गजब ढाह रही थीं अनुष्का...
खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों...