ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। .
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
गुजरात में मूंगफली बिगाड़ेगी सकती बीजेपी का खेल, 31 लाख टन मूंगफली की बंपर पैदावार और सरकारी खरीद मूल्य ज्यादा होने के बावजूद किसान सस्ती दरों पर मूंगफली बेचने को मजबूर
महासंग्राम में मूंगफली की अहमियत
2.
गुजरात में चुनाव आयोग ने बीजेपी को उसके इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में 'पप्पू' शब्द के इस्तेमाल से रोका,
EC ने BJP पर 'पप्पू' शब्द के इस्तेमाल पर लगाई रोक
3.
राम मंदिर सुलह को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे श्रीश्री , समर्थन में उतरा अखाड़ा परिषद
क्या राम मंदिर का विवाद सुलझा पाएंगे श्री श्री रविशंकर?
4.
सीएम योगी ने किया निकाय चुनाव प्रचार का शंखनाद, गोंडा में बोले, तीन दिन से ज्यादा फाइल लटकाने वाले अफसरों का होगा डिमोशन, SP और BSP पर भी बरसे
यूपी में अब हर काम होगा तीन दिन के अंदर
5.
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल ही जूझ रहे गंभीर बीमारी से, मुरैना के बाद अब सतना में भी नसबंदी के बाद महिलाओं को लिटाया गया कार्पेट पर, दिए गए सरकारी जांच के आदेश
शर्मनाक! नसबंदी के बाद महिलाओं को लिटाया गया फर्श पर
6.
ओडीशा के मलकानगिरी में स्कूली छात्रा को परिसर में नग्न कर बनाया गया वीडियो, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
ओडीशा में स्कूली छात्रा को नग्न कर बनाया वीडियो
7.
यूपी में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला, दो रुपये के सिक्के से ग्रीन सिग्नल को रेड कर तीन दर्जन ट्रेनों में लूटपाट कर चुका गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
सिक्के से तेज रफ्तार ट्रेन रोकने वाला गैंग गिरफ्त में
8.
मध्यप्रदेश में प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहा है अवैध रेत खनन का धंधा, सरकार की अनदेखी से बेखौफ हुए रेत माफिया
शिवराज के राज में बेखौफ रेत माफिया
9.
अमर उजाला टीवी पर देखिए लाखों बेटियों की प्रेरणा बनी सानिया मिर्जा, जानिए क्या हुआ जब सानिया और धोनी की शादी के लिए लालू यादव से लगाई गई गुहार
...तो धोनी होते सानिया के शौहर!
10.
देश की पहली महिला वकील कोर्नेलिया सोराबजी को गूगल ने समर्पित किया डूडल, देश की महिलाओं के लिए मिसाल बनी बैरिस्टर सोराबजी पर देखिएAUTV की खास रिपोर्ट
गूगल का डूडल बनीं बैरिस्टर कोर्नेलिया सोराबजी