ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। .
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
सात दशमलव दो तीव्रता वाले भूकंप ने हिलाया ईरान-इराक की सीमा को, अब तक दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घायल
ईरान-इराक भूकंप का दहला देने वाला वीडियो
2.
गुजरात में अल्पेश ठाकोर की विरमगाम सीट पर दावेदारी से कांग्रेस में हड़कंप, पार्टी में शामिल होने के बाद रखी कई और मांगें
अल्पेश की विरमगाम पर दावेदारी
3.
राहुल की रिसर्च टीम ने अब आगे किया नर्मदा आंदोलन का मुद्दा, कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले, सरकार आई तो हर किसान को मिलेगा नर्मदा का पानी
राहुल की रिसर्च टीम का अगला वार
4.
51वें तबादले से 52 साल के आईएएस अशोक खेमका बिफरे, ट्वीट में झलका दर्द,खट्टर सरकार की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘ट्रांसफरमैन’ खेमका का दर्द
5.
नोएडा में तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने गर्भवती महिला को रौंदा, मौत के बाद पार्किंग का अटेंडेंट गिरफ्तार
नोएडा में कार ने गर्भवती को कुचला
6.
रयान मर्डर केस की जांच में सीबीआर्इ के खुलासे ने किया हरियाणा पुलिस की मंशा पर बड़ा सवाल, हत्या में इस्तेमाल चांकू को खरीदा गया यूपी के आगरा से
सीबीआई के रडार पर हरियाणा पुलिस
7.
मध्यप्रदेश में रेत खनन को लेकर सियासी जंग, विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे पर रेत खनन का आरोप, होशंगाबाद नगर पालिका अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना
मध्यप्रदेश में रेत खनन पर बवाल
8.
अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद पर हुई बैठक के बाद अखाड़ा परिषद का दावा, आम सहमति से 6 दिसंबर के पहले SC में कर सकते हैं मसौदा पेश, बाबरी मस्जिद मुद्दई इकबाल अंसारी भड़के
फिर भड़क गया राम मंदिर विवाद
9.
कैंसर से जूझ रहे हरियाणा और पंजाब के किसानों ने पराली को ठिकाने लगाने के लिए तकनीक का सहारा, अमर उजाला टीवी पर देखिए खास रिपोर्ट
पराली को ठिकाने लगाने की नई तरकीब
और
10.
क्रिकेटर विराट कोहली का साथी सड़कों पर छोले –भटूरे बेचने को मजबूर, अंडर 19 विश्व कप खेल चुके खिलाड़ी पैरी गोयल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विराट का साथी बेच रहा छोले-भटूरे!