ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
गुजरात में बीजेपी की मदद के लिए आगे आई आरएसएस ,1400 आरएसएस कार्यकर्ता करेंगे वोटर्स से सीधा संवाद, सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्रवाद फैलाएगा संघ
बीजेपी की मदद के लिए RSS ने बनाई रणनीति
2.
NGT ने दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषण में आई कमी को देखते हुए ट्रकों की एंट्री और निर्माण कार्यों पर लगे बैन को हटाया, कूड़ा जलाने पर जारी रहेगा बैन
NGT ने दिल्ली-NCR में निर्माण कार्य पर से बैन हटाया
3.
क्रेडिट रेटिंग देने वाली अमेरिकी संस्था मूडीज ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को सराहा, 14 साल बाद 'सॉवरेन कंट्रीज' रेटिंग में किया सुधार
मूडीज ने भारत की रेटिंग में किया सुधार
4.
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी संस्थापक बिल गेट्स ने की लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, बिल गेट्स फाउंडेशन यूपी में कर रहा लम्बे अर्से से काम
लखनऊ में बिल गेट्स ने की सीएम योगी से मुलाकात
5.
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सीएम योगी ने बनाया ‘द मिलियन फॉर्मर स्कूल’ का प्लान, पांच दिसंबर से शुरू होगा स्कूल, 10 लाख किसानों को दिया जाएगा खेती का तकनीकी ज्ञान
योगी की पाठशाला में अब खेती की क्लास
6.
ग्रेटर नोएडा में बीजेपी नेता शिव कुमार की हत्या के बाद पुलिस के हाथ खाली, गुस्साए लोगों का नोएडा में चक्का जाम, गुरुवार को हुई थी शिवकुमार और गनर की दिनदहाड़े हत्या
ग्रेनो में बीजेपी नेता के मर्डर के बाद चक्का जाम
7.
कानपुर में सरकारी अस्पताल की रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, सामने आईं कई पीड़ित महिलाएं, बताया गर्भवती महिलाओं से खून जांच के नाम पर वसूले जा रहे 250-250 रूपये
कानपुर का ‘रिश्वतखोर’ सरकारी अस्पताल
8.
कानपुर में पुलिस के रवैये से आहत शख्स ने की खुदकुशी की कोशिश, मंत्री सतीश महाना के घर के सामने लगाई खुद को आग, पीड़ित का आरोप, उसकी बीवी को पीटने वाले गुंडों को बचा रही पुलिस
कानपुर में मंत्री के घर के सामने खुदकुशी की कोशिश
9.
वाराणसी में बीएचयू प्रोफेसर का दावा, पोर्न साइट पर लगाम लगाएगा 'हर हर महादेव' ऐप, छह महीने की मेहनत के बाद बीएचयू मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट ने तैयार किया ऐप
पोर्न साइट खोलने पर बजेंगे भजन!
10.
करणी सेना को अब दाऊद का सहारा, पद्मावती के खिलाफ गुस्सा भड़काने के लिए लिया उछाला मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद का नाम
करणी सेना को दाऊद का सहारा