ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
चुनाव आयोग की परमिशन के बाद बीजेपी ने अपने विज्ञापन में पप्पू शब्द की जगह युवराज का किया इस्तेमाल, चुनाव आयोग ने जताई थी ‘पप्पू’ शब्द पर आपत्ति
बीजेपी के नए विज्ञापन में पप्पू की जगह ‘युवराज’
2.
गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने मांगे ऑनलाइन आवेदन,हाल ही में कांग्रेस से टूटकर बनाई है नई पार्टी जन विकल्प मोर्चा
वाघेला ने मांगे ऑनलाइन आवेदन
3.
अयोध्या पर सर्वमान्य हल निकालने के लिए अयोध्या पहुंचे श्रीश्री रविशंकर पर सुन्नी वक्फ बोर्ड को पैसे का लालच देने के आरोप की खबर
मिशन मंदिर पर निकले श्रीश्री पर विवाद
4.
अब आपकी लोकेशन भी होगी डिजिटल,सरकार ने की ई-एड्रेस की तैयारी,डाक विभाग को दिए निर्देश
अब आपका एड्रेस भी होगा डिजिटल
5.
गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया यूसी ब्राउजर,भारतीय यूजर का डेटा चीन भेजने का आरोप,एक महीने तक किया बाहर
गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया यूसी ब्राउजर
6.
राजधानी दिल्ली के माजरा डबास में एक गार्ड को बदमाशों ने गोली मारी, एसबीआई एटीएम में लूट की कोशिश, गार्ड ने जान दांव पर लगाकर एटीएम को लूटने से बचाया
दिल्ली में बैंक एटीएम लूट नाकाम
7.
सहरानपुर में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत...अंबाला रोड पर पहले से खड़ी टूरिस्ट बस से भिड़ी कार
सहारनपुर में एक की परिवार के पांच लोगों की मौत
8.
बरेली में बायोमेट्रिक अंगूठा निशान नहीं होने की वजह से कोटेदार ने नहीं दिया राशन, भूख से गई वृद्धा की जान
बरेली में भूख से बुजुर्ग महिला की मौत
9.
मनाली और रोहतांग में ली मौसम ने करवट, घाटी ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
हिमाचल प्रदेश में मौसम की पहली बर्फबारी
10.
पद्मावती विवाद को लेकर बॉलीवुड में उठ रहे सवाल, भंसाली की मार्केटिंग टीम दे रही विवादों को हवा
पद्मावती पर बवाल की असली कहानी