ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
आतंकी संगठन ISIS के रिक्रूटर का ऑडियो टेप रिलीज... 2019 में इलाहाबाद में होनेवाले कुंभ मेले में नरसंहार के लिए जिहादियों को उकसा रहा... पूरी खबर सिर्फ AUTV पर...
कुंभ 2019 पर ISIS का काला साया!
2
इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके में युवक ने लहराई पिस्तौल... बिना नंबर की कार के साथ आया नजर... कानून व्यवस्था को धता बताते हुए बनाया वीडियो...
इलाहाबाद में पुलिस-कानून गायब?
3
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर... राम मंदिर विवाद को सुलझाने की दिशा में शुरू की पहल... 16 नवंबर को दोनों पक्षों से अयोध्या में श्रीश्री रविशंकर के मिलने का कार्यक्रम...
अब श्रीश्री कराएंगे राम मंदिर का निर्माण!
4
मेरठ में शहर की मुख्य सड़कों पर खुली मीट की दुकानों के खिलाफ पुलिस का अभियान... लाइसेंस न दिखाने पर कई दुकानों के कटे चालान... दुकानदारों ने किया हंगामा...
मेरठ में मीट दुकानों के कटे चालान
5
गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स बेस में घुसा संदिग्ध, सुरक्षाकर्मियों ने चलाई गोली... पांव में गोली लगने से घायल शख्स ने कहा भूखा था, खाना खोजने के लिए घुसा था...
एयरबेस में खाना खोजने का क्या है सच?
6
आगरा के भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में गुड्स एंड सर्विस टैक्स का सर्टिफिकेट कोर्स हुआ शुरू... 50 में से 48 सीटें भरी... जीएसटी कोर्स कराने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बना
आगरा यूनिवर्सिटी में GST की होगी पढ़ाई
7
ग्रेटर नोएडा से पुलिस और RPF ने लुटेरों के गैंग को दबोचा... दो रुपये के सिक्के की मदद से बदल देते थे ट्रैक सिगनल लाइट का रंग... ट्रेन में लूटपाट का था इरादा...
ग्रेनो में 2 रुपये के सिक्के से ट्रेन लूटने की प्लानिंग
8
जम्मू कश्मीर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी... गांदेरबल के सोनमर्ग में बिछी बर्फ की सफेद चादर... सैलानियों के आने की बढ़ी उम्मीदें...
घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी
9
BCCI की रोटेशन पॉलिसी पर भड़के कप्तान विराट कोहली... बोले कोई रोबॉट नहीं हूं... काटोगे तो निकलेगा खून... श्रीलंका के साथ 16 नवंबर से है पहला टेस्ट और फिर जनवरी में साउथ अफ्रीका से होगा महामुकाबला...
विराट कोहली को चाहिए आराम
10
और
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव ऑफ इंडिया में सम्मानित किए जाएंगे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन... गोवा में दिया जाएगा Indian Film Personality of the Year का अवॉर्ड...
महानायक को एक और सम्मान