ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
गुजरात चुनाव से पहले सबसे बड़ा खुलासा, पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत बीजेपी के आठ नेता आतंकियों की हिट लिस्ट में, अमित शाह भी शामिल
आतंकियों की हिट लिस्ट में सीएम योगी
2
PWD में घोटाले और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए योगी सरकार सख्त, अब PWD के हर काम की होगी थर्ड पार्टी जांच, पुराने कामों की जांच करेगी टेक्निकल ऑडिट टीम
PWD में अब नहीं होंगे घोटाले!
3
PWD में एक हजार करोड़ के घोटाले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिए कैग की सिफारिशें लागू करने के आदेश, जय गुरुदेव ट्रस्ट के अवैध कब्जे की भी होगी जांच
इलाहाबाद हाईकोर्ट का ‘घोटाला सफाई अभियान’
4
लोकभवन में थर्डपार्टी जांच के बाद भी घपला, सीएम योगी ने दिए 709 करोड़ की परियोजनाओं की जांच के आदेश, चार सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
यूपी में 709 करोड़ की परियोजनाओं की होगी जांच
5
CAG की रिपोर्ट से खुलासा, अखिलेश सरकार में 10 जिलों में बांटी गई छात्रवृत्ति में घोटाला, बांटे गए 12 हजार करोड़ का किया ऑडिट
यूपी में 12 हजार करोड़ की छात्रवृत्ति में घोटाला
6
यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में 52.85 प्रतिशत मतदान, हमीरपुर में हुआ सबसे ज्यादा 69.59 फीसदी मतदान, कई जगह हुड़दंग
हुड़दंग के बीच पहले चरण में 52.85% मतदान
7
कानपुर में एसपी, कांग्रेस, बीएसपी और आप ने बीजेपी पर लगाया ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप, अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास नेSP के समर्थकों पर लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप
कानपुर और अयोध्या निकाय चुनाव में फर्जावाड़ा?
8
नहीं हो पाया राज्यमंत्री मोहसिन रजा के निकाह का पंजीकरण, निर्धारित वक्त में कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर पंजीकरण अधिकारी ने रद्द किया आवेदन
मोहसिन रजा का निकाह का पंजीकरण आवेदन रद्द
9
नोएडा सेक्टर 20 पुलिस ने किया कई फर्जी कॉल सेंटरो का खुलास, 10 आरोपी गिरफ्तार, ज्वैलरी पर आकर्षक ऑफर देकर करते थे ठगी
नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर्स का खुलासा, 10 गिरफ्तार
10
गुजरात में भड़का पद्मावती विवाद, सीएम विजय रुपाणी ने लगाया पद्मावती पर बैन, तो हरियाणा के सीएम बोले सेंसर बोर्ड से पहले नहीं लेंगे कोई फैसला
पद्मावती की गुजरात में ‘नो एंट्री’