ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
यूपी बोर्ड परीक्षा में आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य, यूपी के तीस प्रतिशत छात्रों के पास नहीं आधार कार्ड, कैसे होंगी परीक्षा
यूपी बोर्ड में आधार कैसे होगा अनिवार्य?
2
कुछ दिनों की राहत के बाद लखनऊ में फिर बढ़ा प्रदूषण, देश के सबसे प्रदूषित शहरों में न0 एक पर लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, वाराणसी का भी बुरा हाल
देश में सबसे जहरीली हवा लखनऊ की
3
कानपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर का विवादित बयान, सीएम योगी को बताया देशद्रोही, जांच शुरू
कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सीएम को बताया देशद्रोही
4
गोमती रिवर फ्रंट और चीनी मिल ब्रिकी की जांच करेगी आर्थिक अपराध शाखा, गोमती रिवर फ्रंट SP सरकार में और चीनी मिल ब्रिकी का मामला BSP सरकार के वक्त का
गोमती रिवर फ्रंट और चीनी मिल ब्रिकी की जांच करेगी EOW
5
आगरा में निकाय चुनाव को लेकर आमने सामने सीएम योगी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सीएम योगी सभा में बोले गुंडाराज हुआ खत्म, तो राजब्बर ने किया रोड शो
आगरा में सीएम योगी Vs राज बब्बर!
6
व्यक्ति की निजी जानकारी के साथ खिलवाड़, केंद्र औऱ राज्यों के 210 वेबसाइट्स से आधार डेटा लीक, RTI से हुआ खालासा
210 वेबसाइट्स से आधार डेटा लीक
7
लखनऊ में बनाया जाएगा राज्य का पहला पुलिस विश्वविद्यालय, पुलिस की ट्रेनिंग शाखा को मिली विश्वविद्यालय का खाका बनाने की जिम्मेदारी
लखनऊ में बनेगा यूपी का पहला पुलिस विश्वविद्यालय
8
ग्रेटर नोएडा के परी चोक में धारा 144 लगी होने के बावजूद पद्मावती के खिलाफ प्रदर्शन, राजपूत उत्थान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तलवारें लहराकर फूंका भंसाली का पुतला
तलवारों वाला लोकतंत्र
9
पद्मवती के विरोध में उतरे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बोले- आपत्तिजनक सीन नहीं हटाया तो यूपी में नहीं होने देंगे फिल्म रिलीज
पद्मावती के विरोध में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य
10
फिल्म पद्मावती पर देश में बढ़ते विवाद के बीच फिल्म के मेकर्स ने टाली रिलीज डेट, नई रिलीज डेट का बाद में होगा ऐलान
01 दिसंबर को नहीं आएंगी रानी ‘पद्मावती’