ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
गुजरात में पाटीदार आरक्षण पर चढ़ा सियासी पारा, हार्दिक पटेल ने की कांग्रेस की तरफदारी तो नितिन पटेल ने कहा, पाटीदारों को मूर्ख बना रही है कांग्रेस, कपिल सिब्बल ने पेश किया 50 फीसदी आरक्षण का फॉर्मूला
कांग्रेस का पाटीदारों को 50 फीसदी आरक्षण का दांव
2
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का पहला चरण सम्पन्न, कई जिलों में विपक्षी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, अयोध्या में फर्जी वोटिंग का आरोप, उन्नाव में साक्षी महाराज का नाम वोटिंग लिस्ट से गायब
यूपी निकाय चुनाव में सस्पेंस, ड्रामा और ऐक्शन
3
यूपी के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज तो लखनऊ में पूर्व सांसद अनु टंडन का नाम वोटर लिस्ट से गायब, बीएलओ निलंबित
वोटर लिस्ट से सांसद का ही नाम लापता
4
समाजवादी कुनबे में सबकुछ ठीक होता दिख रहा, मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर डांट कर अखिलेश को अपने हाथ से खिलाया केक, अखिलेश ने भी छुए पांव
लौट के अखिलेश 'मुलायम' को आए
5
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों को मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ, अरुण जेटली ने बताया, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वां वित्त आयोग बनाने को मंजूरी दी है
बढ़ जाएगी जज साहब की तनख्वाह
6
हरियाणा के पंचकूला में मिली तीन बच्चों की लाश, सिर में मारी गई थी गोली, रविवार से लापता थे बच्चे, पिता और चाचा पर शक, हत्या की वजह साफ नहीं
पापा-चाचा ने तीन मासूमों को मारी गोली!
7
भोपाल में महिला कानस्टेबल ने ADG पर सीनियर ऑफिसर को बचाने का लगाया आरोप, सीनियर के खिलाफ सेक्सुअल हैरेस्मेंट की शिकायत लेकर पहुंची थी ADG के पास, सौंपे थे ऑडियो-विजुअल सुबूत
एमपी में महिला सिपाही के शोषण की सुनवाई नहीं
8
केंद्रीय मंत्री अल्फौंस कनानथानम पर बिफरी मणिपुर की महिला डॉक्टर , VVIP ट्रीटमेंट की वजह से फ्लाइट हुई थी लेट, महिला डॉक्टर को क्रिटिल पेशेंट को करना था विजिट
केंद्रीय मंत्री को महिला डॉक्टर ने झाड़ा
9
सुखोई 30 MKI से पहली बार ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, मारक क्षमता और ताकत दोनों बढ़ी, अब दुश्मनों के दांत होंगे खट्टे
ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल दागेगा सुखोई
10
फिल्म पद्मावती के विवाद पर सेंसर बोर्ड के प्रेसिडेंट प्रसून जोशी ने काटी कन्नी, बोले, ये जवाब देने का सही वक्त नहीं, गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में शामिल होने पहुंचे थे
‘पद्मावती’ पर सेंसर की बोलती बंद!