ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। .
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
गुजरात चुनाव में पीएम मोदी के धुरविरोधी संजय जोशी का नाम सीएम पद की रेस में उछला, जोशी ने ट्वीट कर बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी कैंपेन से दूर रहने की सलाह
गुजरात में सीएम की रेस में संजय जोशी!
2.
राहुल पर गैरहिंदू होने के आरोप के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राजीव गांधी के अंतिम संस्कार का वीडियो, हिंदू परंपरा से कर रहे पिता राजीव का अंतिम संस्कार
'हिंदू राहुल' के वीडियो से जवाब
3.
आम आदमी पार्टी में कुमार विश्वास के पोस्टर से छिड़ा घमासान, कुमार विश्वास ने बुलाई पार्टी दफ्तर में बैठक, समर्थकों को कहा सुप्रीम नहीं हैं अरविंद केजरीवाल
विश्वास का 'बैक टू बेसिक्स' पोस्टर
4
शामली में आयकर विभाग की सत्यपाल गुप्ता ब्रदर्स के यहां छापेमारी तो मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रेड,कई अहम दस्तावेज बरामद,रेड के दौरान पुलिस और पीएसी भी रही मौजूद
शामली और मेरठ में आईटी का छापा
5
राजस्थान के कोटा में चेन पुलिंग कर भागे पांच दोस्त, पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में एक की कुएं में गिरकर मौत
चेन पुलिंग कर भाग रहे लुटेरे की मौत
6. (ANI 16)
पंजाब पुलिस को खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी, एक के बाद एक पकड़े जा रहे है विदेशों में बसे पाकिस्तान समर्थक आतंकी
खालिस्तान समर्थकों की बड़े पैमाने पर धरपकड़
7.
चीन के खिलाफ भारत औऱ सिंगापुर ने मिलाए हाथ, दक्षिण चीन सागर में सिंगापुर में सैन्य साजो-सामान से लैस होंगे भारतीय युद्ध पोत
चीन की चिंता बढ़ाएगा भारत और सिंगापुर का समझौता
8
अरुणाचल प्रदेश में टीचर्स की शर्मनाक हरकत, 88 छात्राओं के सजा के नाम पर उतरवाए कपड़े, पुलिस ने दर्ज की स्कूल और टीचर्स के खिलाफ एफआईआर
सजा के नाम पर छात्राओं के कपड़े उतरवाए
9
सऊदी अरब में फंसे युवक ने वीडियो भेजते हुए लगाई विदेश मंत्री सुषमा से मदद की गुहार, पांच साल पहले काम की तलाश में गया था ऊना के बनगढ़ का रहने वाला सुनील राणा
सऊदी अरब में फंसे युवक की सुषमा से गुहार
10
और, देश के पहले मैडम तुसाद म्यूजियम का दिल्ली के कनॉट प्लेस में उद्घाटन, म्यूजियम में पीएम मोदी समेत 50 लोगों के मोम के पुतले
अब दिल्ली में मोम के पुतलों का संग्रहालय