ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
यूपी में दिसंबर में होने वाली 50 हजार भर्तियों को भुनाने की कोशिश में बीजेपी, लखनऊ के बाद सीएम योगी ने कुशीनगर में भी युवाओं के दिया नौकरी का लालच
नौकरी का लालच लगाएगा बीजेपी की नैया पार?
2
देवरिया में ‘गुरुजी’ की हैवानियत, प्रैक्टिकल फॉर्म भरवाने के बहाने स्कूल बुलाकर किया नाबालिग छात्रा से रेप, वहीं मेरठ में सीएम दफ्तर के कर्मचारी की बेटी से छेड़छाड़
देवरिया के ‘बलात्कारी गुरुजी’
3
आगरा में नौ साल के बच्चे पर कत्ल का आरोप, बड़े भाई से विवाद में छोटे भाई को नाले दिया था धक्का, 11 दिन बाद मिली लाश
आगरा: नौ साल का चालाक कातिल?
4
इलाहाबाद हाई कोर्ट से 26 साल बाद मिला कोऑपरेटिव मैनेजर को इंसाफ, बर्खास्तगी रद्द, प्रशासन देगा ब्याज के साथ पूरी सैलरी, 1991 में किया गया था बर्खास्त
इलाहाबाद HC से मिला 26 साल बाद इंसाफ
5
धीरे-धीरे भगवा रंग में रंगता जा रहा यूपी, अब गोरखपुर के एतिहासिक घंटाघर पर भी कराया जा रहा भगवा रंग, सीएम आफिस पहले से ही है भगवा
भगवा हो रहा है गोरखपुर का घंटाघर
6
BHU में दिए विदाई भाषण में फंसे पूर्व वीसी जीसी त्रिपाठी, पूर्व विधायक अजय राय ने की जांच की मांग, बोले क्या देश में नहीं हैं योग्य आदमी
फिर फंस गए BHU के पूर्व वीसी
7
बनारस के अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास में टूटेगा इतिहास, 27 सालों में पहली बार अखाड़े में महिला पहलवान दिखाएंगी दांव पेंच
बनारस में महिलाओं का ‘दंगल’
8
ग्लोबल बिजनेस समिट में भाग लेने के लिए हैदराबाद पहुंचीं इवांका ट्रंप, 28 से 30 नवंबर तक होगा सम्मेलन
हैदराबाद पहुंचीं इवांका ट्रंप
9
दूसरे टेस्ट मैच में भारत की श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, पारी और 239 रन से रौंदा, श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप्तान कोहली को मिला आराम
श्रीलंका पर भारत की विराट जीत
10
करण ग्रोवर और बिपाशा को सलमान खान का झटका, दोनों के कॉन्डोम ऐड को बिग बॉस के दौरान दिखाने पर बैन लगाने को कहा
करण और बिपाशा को ‘दबंग’ का झटका