ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
नोएडा के सरकारी अस्पताल में बच्चा चोरी की वारदात के बाद हंगामा, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
नोएडा में सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी
2
नोएडा के मैक्स अस्पताल में फिर हुई अमानवीय घटना, 5 दिनों तक परिजनों को मृत बच्चे से नहीं मिलने दिया, डेडबॉडी देने से पहले की 6 लाख के बिल की मांग
अस्पताल ने बच्चे की डेडबॉडी की कीमत लगाई 6 लाख
3
निकाय चुनाव को लेकर फतेहपुर और झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा, कहा- युवाओं के लिए रोजगार का माहौल तैयार किया जा रहा है, सपा-बसपा पर जमकर बरसे
निकाय चुनाव से पहले विरोधियों पर बरसे योगी
4
इलाहाबाद में निकाय चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया रोड शो, उत्साहित दिखी जनता
इलाहाबाद में डिप्टी सीएम का रोड शो
5
यूपी के चित्रकूट में वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस हादसे का शिकार, 3 की मौत, कई यात्री जख्मी
फिर हुआ यूपी के चित्रकूट में बड़ा ट्रेन हादसा
6
ड्रेस कोड का हवाला देते हुए बाराबंकी के स्कूल ने दो मुस्लिम छात्राओं को स्कॉर्फ पहनने से रोका, प्रिंसिपल ने कहा सिर्फ स्कॉर्फ पहनने से रोका है, स्कूल से नहीं निकाला
ड्रेस कोड के नाम पर स्कॉर्फ उतरवाया
7
हापुड़ में संदिग्ध हालत में विवाहित महिला की आग में झुलसकर मौत, ससुरालवालों ने आनन-फानन में किया अंतिम संस्कार, महिला के परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
विवाहिता की मौत पर घेरे में ससुरालवाले
8
कन्नौज में शादी के वक्त भिड़े दूल्हा-दुल्हान के घरवाले तो सब को थाने उठा लाई पुलिस, थाने में ही पूरी हुई शादी की रस्में
दिलवाले थाने से दुल्हनिया ले जाएंगे!
9
दुनियाभर के लोगों में क्यों होती है मौसम बदलते ही डिप्रेशन की दिक्कत, अमर उजाला टीवी की खास रिपोर्ट में जानिए क्या हैं लक्षण और इलाज
क्या आपको भी है ये गंभीर बीमारी?
10
किसान चाची के नाम से मशहूर राजुकमारी देवी बनी महिलाओं के साथ पूरे समाज के लिए मिसाल, कभी साइकिल से अचार बेचकर शुरू किए सफर को पहुंचा चुकी हैं सात समंदर पार
‘अचार’ ने बनाया राजकुमारी को ‘किसान चाची’