ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
लखनऊ के होटल में सीसीटीवी में कैद हुई यूपी पुलिस की गुंडई। दूसरे कमरे में रुके लोगों के साथ की मारपीट, एसएसपी ने तीन सिपाहियों को किया लाइन हाजिर
सीसीटीवी में कैद यूपी पुलिस की गुंडई
2
कन्नौज में निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना, बीजेपी के जुलूस में शामिल लोगों पर आरोप
यूपी में तोड़फोड़ की राजनीति!
3
निर्दलीय प्रत्याशी की रैली के वक्त महराजगंज में नगर पालिक अध्यक्ष के बीजेपी प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, विधायक अमनमणि त्रिपाठी समेत भोजपुरी स्टार निरहुआ के खिलाफ केस दर्ज
निकाय चुनाव में फंसे निरहुआ!
4
निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ने फिर गाया राम राग, बुलंदशहर में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, कानूनी तरीके से बनेगा राम मंदिर, पद्मावती विवाद पर कहा- लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करेंगे
बीजेपी को राम का सहारा?
5
बीजेपी में बिना अनुमति के बैठक में पहुंची साध्वी प्राची, कहा- हिंदु एकजुट नहीं हुए तो देश को होगा नुकसान
साध्वी प्राची का हिंदुत्व राग!
6
मथुरा में शनि मंदिर के महंत की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने बताया जमीन विवाद में हुई हत्या
मथुरा में शनि मंदिर के महंत की हत्या
7
बीएचयू में कुलपति के विदाई समारोह में छात्रों का हंगामा, एक गुट ने लगाए मुर्दाबाद के नारे तो दूसरे ने कहा “वीसी जिंदाबाद”
बीएचयू कुलपति की विदाई में हंगामा
8
ग्रेटर नोएडा के कासना में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने के बाद 3 बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल
जारी है यूपी पुलिस का एनकाउंटर
9
ग्रेटर नोएडा में प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में लगीं
ग्रेनो में भीषण आग से लाखों का नुकसान
10
श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली को दिया गया आराम, रोहित शर्मा के हाथ में टीम की कमान
विराट को आराम, रोहित को कमान