ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
कानपुर में दिनदहाड़े बाप-बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या, नगर निकाय चुनाव में बीजेपी का था प्रचारक, गवाही के डर से साथ मौजूद 14 साल के बेटे को भी बेरहमी से कत्ल किया
कानपुर में बीजेपी प्रचारक और बेटे की हत्या
2
मेरठ के गांव सिसौला कलां में असामाजिक तत्वों ने अम्बेडकर और गौतम बुद्ध की मूर्ति तोड़ी, घटना के बाद ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने किसी तरह संभाले हालात
मेरठ में बुद्ध-अम्बेडकर की मूर्ति पर बवाल
3
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने फिल्म पद्मावती के गाने घूमर पर किया परफॉर्म, भाई की सगाई पर झूमकर किया घूमर, क्षत्रिय और राजपूत संगठनों ने जताया ऐतराज
‘घूमर’ पर झूमी मुलायम की बहू
4
यूपी निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में पुलिस का दिखा रौद्र रूप, बाराबंकी में पोलिंग एजेंटों पर बिना चेतावनी बरसाई लाठियां, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बाराबंकी में पुलिस का तांडव
5
एटा में मतदान से पहले भिड़ गए बीजेपी कार्यकर्ता, विधायक समेत छह घायल, पुलिस जीप में भी तोड़फोड़, फिरोजाबाद डाकबंगला केंद्र पर फर्जी मतदान की सूचना
एटा में उपद्रवियों ने पुलिस जीप को तोड़ा
6
बागपत के आठ निकायों में शांतिपूर्ण मतदान, पुराने कस्बे में फर्जी वोटिंग के मामले में पुलिस से उलझा युवक, कुछ बूथों पर लिस्ट से नाम गायब होने पर हंगामा
बागपत में चुनाव का उत्साह, तो कहीं हंगामा
7
यूपी में तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही निकाय चुनाव हुए सम्पन्न, अंतिम चरण में 26 जिलों के पांच नगर निगम, 76 नगर परिषद और 152 नगर पंचायतों के लिए हुए मतदान
01 दिसंबर को निकाय चुनावों का खुलेगा पिटारा
8
राजधानी लखनऊ में चेन खींचनेवाले बदमाशों से अकेले ही भिड़ गई महिला, सड़क पर मौजूद किसी भी शख्स ने नहीं की मदद
लखनऊ की मर्दानी
9
मुंबई में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद राज ठाकरे आग बबूला, कहा, एमएनएस कार्यकर्ता पीटते हैं, पिटते नहीं, दोबारा ऐसा हुआ तो पार्टी से निकाल दूंगा, रेलवे स्टेशन पर हॉकर्स ने की थी एमएनएस कार्यकर्ताओं की पिटाई
खत्म हो रही है राज ठाकरे की हेकड़ी
10
और,
बीसीसीआई पर कंपटीशन कमीशन ने लगाया 52 करोड़ का जुर्माना, साल 2013 में भी बीसीसीआई पर 52 करोड़ का लग चुका है जुर्माना
BCCI पर 52 करोड़ रुपये का जुर्माना