ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
शाहजहांपुर में क्वालिटी टेस्ट में फेल हुई नेस्ले की ‘मैगी’, नेस्ले कंपनी समेत डिस्ट्रीब्यूटर और विक्रेताओं पर 62 लाख का जुर्माना, जांच में मानक से तीन गुनी ज्यादा पाई गई राख की मात्रा
यूपी में मैगी के नमूने फेल, लगा जुर्माना
2
मेरठ के पल्लवपुरम में मूक बधिर स्कूल की दो बसों पर कार सवारों ने किया हमला, बस में टीचर और बच्चे थे सवार, शराब के नशे में थे कार सवार, बस को ओवरटेक करने की कोशिश के बाद किया बवाल
शराबियों की दिव्यांग बच्चों के साथ क्रूरता!
3
महोबा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सभा से पहले आपस में भिड़ गए भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल के कार्यकर्ता, वीडियो वायरल, एक दूसरे को बेरहमी से पीटा, पुलिस मूक दर्शक बनी रही
बीजेपी-बजरंग दल कार्यकर्ताओं का WWE
4
लखनऊ निकाय चुनाव में खामियों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त से की मुलाकात, बोले, जाति विशेष के लोगों को किया गया वोट डालने से वंचित, सौंपा ज्ञापन
लखनऊ निकाय चुनाव में गड़बड़ी का समाजवादी आरोप
5
यूपी निकाय चुनाव के बाद वोटरों को रिझाने गुजरात पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सूरत में दमखम दिखाने के बाद उमरगांव, परडी और वलसाड में मैराथन जनसभाएं, जामनगर और पोरबन्दर में भी दिखेगी योगी पावर
मोदी के ‘घर’ में योगी की मैराथन सभाएं
6
यूपी पुलिस का एक और कारनामा वायरल, सड़क किराने खड़े फलवाले को दाम कम न करने पर दी गाली और जड़ा एक थप्पड़
ठेलेवाले पर यूपी पुलिस की ‘दबंगई’
7
राजधानी लखनऊ में नशेड़ी बाप ने शराब खरीदने के लिए अपने तीन साल के मासूम बेटे को बेचा, पुलिस ने पारिवारिक मामला बता कर थाने से भगाया
शराब के लिए 3 साल के बेटे को बेचा
8
काशी के गोस्वामी तुलसीदास अखाड़े में 25 साल में पहली बार उतरीं महिला पहलवान, 48 से लेकर 75 किलोग्राम वर्ग दंगल में अपने दांवपेच दिखा रहीं महिलाएं, 30 नवंबर को होगा फाइनल
काशी के दंगल में महिला पहलवानों का दम
9
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी का वीडियो आया सामने, विराट और अनुष्का ने पंजाबी गानों पर जमकर किया डांस, आशीष नेहरा और युवी ने भी भाभी सागरिका के साथ लगाए ठुमके
विराट-अनुष्का ने किया शादी का रिहर्सल
10
और हॉट सनी लियोनी ने पति डेनियल के साथ कराया न्यूड फोटोशूट, PETA के एनिमल फ्री फैशन का है हिस्सा
PETA के लिए पति के साथ सनी का N**E शूट