ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.co
1.
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली अग्नि परीक्षा में योगी ने दिखाया दमखम, 16 नगर निगमों में से ज्यादातर पर बीजेपी का लगा दांव, अयोध्या, मथुरा और गाजियाबाद में खिला कमल, बीएसपी ने भी सूबे की राजनीति में की वापसी
पहली अग्निपरीक्षा में योगी कामयाब
2.
गुजरात में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने फिर जताया बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का इरादा, इस रविवार को बीजेपी के गढ़ सूरत में करेंगे 5000 से ज्यादा बाइक और 500 कारों की रैली
हार्दिक का सूरत में हल्लाबोल
3.
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हाराव ने राहुल के धर्म को बताया भ्रमित करने वाला. कहा, ‘शिवभक्त होने का दिखावा कर रहे हैं राहुल गांधी’
बीजेपी ने फिर साधा राहुल के धर्म पर निशाना
4.
राहुल गांधी ने गुजरात के किसानों से किया वादा, अमरेली की सभा में कहा, अगर सरकार बनी तो दस दिन में कर देंगे लोन माफ
गुजरात में राहुल का ‘कर्जमाफी’ दांव
5.
तमिलनाडु और दक्षिण के जिलों में ओखी साइक्लोन का कहर, कई लोग हुए लापता, 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहे ओखी से लड़ने के लिए नौसेना ने उतारे अपने जहाज
केरल-तमिलनाडु में समुद्री तूफा ओखी का तांडव
6.
पाकिस्तान के पेशावर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में आतंकी हमला, 4 आतंकी ढेर, कई हताहत
पेशावर यूनिवर्सिटी में आतंकी हमला
7.
बेटियों में पनप रहे एनीमिया से लड़ेगी हरियाणा की खट्टर सरकार, विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूबे के स्कूलों में मुफ्त में मुहैया होंगे सैनेटरी नैपकिन्स भी
हरियाणा की बेटियों को सैनिटरी नैपकिन फ्री
8.
लखनऊ में फिल्म पद्मावती का विरोध, क्षत्रिय समाज ने हजरतगंज चौराहे पर हंगामा कर लगाया जाम
लखनऊ में पद्मावती का विरोध
9.
ताज सिटी से पिंक सिटी तक हवाई सफर होगा अब सुहाना, आठ दिसंबर को आगरा-जयपुर हवाई सेवा हो रही शुरू
आगरा से जयपुर दैनिक हवाई सेवा
10.
और, काशी के तुलसीदास अखाड़े की मिट्टी पर पहली बार हुई महिला कुश्ती में फ्रीडम ने जीता 'बनारस केसरी' का खिताब, अखाड़े ने महिलाओं के लिए कुश्ती का आयोजन कर तोड़ी 450साल पुरानी परंपरा
पहली महिला बनारस केसरी बनीं फ्रीडम यादव