ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.co
1
यूपी नगर निकाय चुनाव की पहली चुनौती में पास होने के बाद सीएम योगी ने दिया पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद और जीत का श्रेय, लोकसभा, विधानसभा के बाद निकाय चुनाव में भी बीजेपी अव्वल
नगर निकाय चुनाव में भी बीजेपी पहले नंबर पर
2
यूपी के 16 नगर निगम में से 14 पर बीजेपी आगे, 12 पर बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जीते, एक पर बीएसपी प्रत्याशी की जीत, एसपी और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी खाता भी नहीं खोल पाए
16 नगर निगम में से 14 पर बीजेपी का कब्जा!
3
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वार्ड, पुराना गोरखपुर से बीजेपी की हार, निर्दलीय शमीम ने जीता चुनाव, सीएम योगी ने भी डाला था वोट, गोरखनाथ मंदिर के पास के चार वार्ड का चुनाव भी बीजेपी हारी
योगी के मोहल्ले में बीजेपी की हार
4
पहली बार नगर निगम बने अयोध्या में भी फहरा भगवा झंडा, कमल को हाथ में लेकर जीते बीजेपी प्रत्याशी ऋषिकेश, नवनिर्वाचित बीजेपी मेयर ने कहा, गरिमा के अनुकूल होगा अयोध्या का विकास
अयोध्या में राम के चरणों में भी कमल
5
मुरादाबाद से बीजेपी के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल बने विजेता, बोले अब लखनऊ में नहीं रुकेगा पैसा, सीधे पहुंचेगा मुरादाबाद, बनाएंगे स्मार्ट सिटी
मुरादाबाद में बीजेपी के विनोद अग्रवाल बने मेयर
6
मेरठ में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी दीपू मनोठिया के पति ने पार्टी आलाधिकारियों पर फोड़ा हार का ठीकरा, बीएसीप की सुनीता वर्मा ने जीती मेरठ मेयर पद की दावेदारी
मेरठ में एसपी के बड़े नेताओं ने प्रत्याशी को हराया?
7
कानपुर नगर से बीजेपी की प्रमिला पांडे मेयर पद पर विजयी, तीन लाख 96 हजार 725 वोट पाकर लहराया जीत का परचम, शहर में रिवॉल्वर दादी के नाम से हैं फेमस
कानपुर में रिवॉल्वर दादी बनीं मेयर
8
मेरठ में निकाय चुनाव की मतगणना के बाद बवाल, बीएसपी समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, करीब 25 लोग हिरासत में, कई घंटे चला हंगामा
मेरठ में बीएसपी समर्थकों ने पुलिस पर फेंके पत्थर
9
देवरिया में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान पुलिस से भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मीडिया सेल में लाठीचार्ज से एक पत्रकार का सिर फूटा
देवरिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
10
यूपी में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत से पार्टी में बढ़ा सीएम योगी का कद, दिल्ली और गुजरात चुनाव में सुनाई देगी धमक
यूपी से गुजरात तक योगी-योगी