ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.co
1.
दक्षिण भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में तांडव मचाने वाला 'ओखी' तूफान दिल्ली में लाएगा राहत, नासा के संकेत, ओखी के कमजोर होते जाने के साथ छटता जाएगा दिल्ली में धुंध का जाल
‘ओखी’ तूफान, दिल्ली के लिए वरदान
2.
गुजरात चुनाव में सियासी दलों के लिए दलित वोटबैंक बन सकता संजीवनी, जानिए कैसे गुजरात में संघर्ष कर फर्श से अर्श तक पहुंची दलितों की सत्ता में भागीदारी
गुजरात में दलित सियासत की असली कहानी
3.
गुजरात चुनाव से पहले व्यापारियों को रिझाने के लिए बीजेपी ने चला बड़ा दांव, केंद्र सरकार ने की 8500 करोड़ रुपये के निर्यात प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान
जीएसटी से खफा व्यापारियों को मनाने का 'पैकेज'
4.
ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी के फ्लैट में बंद पड़ी मिली मां-बेटी की लाश, हत्या कर शव को ढक दिया गया कंबल से, घटना के बाद से 15 साल का बेटा फरार
ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी
5.
देश की सबसे पुरानी भाषा संस्कृत को मिली नई पहचान, यूपी सरकार ने की 16 साल बाद संस्कृत बोर्ड के पुनर्गठन की घोषणा, 28 सदस्यों का चयन
16 साल बाद यूपी में बना ‘संस्कृत बोर्ड’
6.
जर्मनी में दो ट्रेनों के बीच जबरदस्त टक्कर, यात्री ट्रेन टकराई मालगाड़ी से,हादसे में 50 लोग बुरी तरह घायल,
जर्मनी में दो ट्रेनों के बीच भिड़त
7.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे की हत्या की साजिश नाकाम, दो आतंकियों को पुलिस ने धर दबोचा, बम से उड़ाने की फिराक में थे हमलावर
थेरेसा मे की हत्या की साजिश नाकाम
8.
विंटर ओलंपिक 2018 खेलों में शामिल नहीं होगा रूस, डोपिंग मामलों को लेकर इंटरनेशनल ओलंपिक संघ ने लगाया प्रतिबंध
विंटर ओलंपिक से रूस की छुट्टी !
9.
अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने बेचा दुनिया का नायाब हीरा, 65 लाख डॉलर में बिका ‘पीस डायमंड’, सिएरा लियोन के विकास पर खर्च की जाएगी रकम
बिक गया दुनिया का बेशकीमती हीरा
10.
और, अमर उजाला टीवी पर देखिए खास पेशकश, कैसे आलिया और कैटरीना की जोड़ी बना रही फैंस का उल्लू
ये दोस्ती नहीं कुछ और है!