ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
बुलंदशहर में नवनिर्वाचित चेयरमैन को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, चुनावी रंजिश में हमले की आशंका
बुलंदशहर में नवनिर्वाचित चेयरमैन को मारी गोली
2
मेरठ में रची गई थी लुधियाना आरएसएस कार्यकर्ता रविंदर गोसाईं की हत्या की साजिश... होटल प्रधान ताज में तीन महीने पहले हुई थी इस सिलसिले में मीटिंग...आरोपी कमलसिंह ने किया खुलासा
सुलझ गई RSS कार्यकर्ता की मर्डर मिस्ट्री
3
ग्रेटर नोएडा में बीजेपी नेता शिव कुमार की हत्या का मामला सुलझा, मास्टरमाइंड अरुण यादव समेत तीन गिरफ्तार
बजेपी नेता शिव कुमार के हत्यारे गिरफ्तार
4
सहारनपुर में यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, फायरिंग में एक सिपाही भी घायल
सहारनपुर में एक और एनकाउंटर
5
यूपी के गोंडा में प्रधानी को लेकर दो पक्षों में झड़प, चली गोलियां और हथगोले, एक बच्ची समेत कई घायल
गोंडा में ‘गैंगवार’
6
समाजवादी पार्टी के राज में जल निगम में हुई 1300 भर्तियों में मिली गड़बड़ी, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिसंबर 2016 में तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां के कार्यकाल में हुई थी भर्तियां
सामने आई अखिलेश सरकार की गड़बड़ी
7
कानपुर देहात के जिला और सिविल जज निलंबित, सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप
कानपुर के जज निलंबित!
8
विधनसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बदले जाने पर आपस में भिड़े पार्टी कार्यकर्ता, पवन कटियार का टिकट काटकर सीमा सचान को बनाया प्रत्याशी
आपस में भिड़े समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता
9
गाजियाबाद में सीसीएसयू की एमबीबीएस की परीक्षा देते पकड़े गए तीन मुन्नाभाई, दो छात्राओं और एक छात्र को स्मार्ट वॉच से नकल करते पकड़ा
गाजियाबाद के ‘मुन्नाभाई’
10
और नहीं रहे 70-80 के दशक में रोमांस किंग रहे शशि कपूर, 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
“परदेसियों को है एक दिन जाना”