ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.co
1.
गुजरात चुनाव के पहले चरण का प्रचार खत्म होने के बाद बीजेपी ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, हार्दिक बोले सीडी बनाने के चक्कर में घोषणा पत्र बनाना भूल गए
प्रचार खत्म होने के बाद बीजेपी का घोषणा पत्र
2.
गुजरात में पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने किया 900 अधिकारियों का तबादला, निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन हाई एलर्ट पर
गुजरात में 900 अफसरों के तबादले
3.
गुजरात चुनाव के पहले फेस में बीजेपी की साख दांव पर, सौराष्ट्र और कच्छ की 54 और दक्षिण गुजरात की 35 सीटों पर शनिवार को मतदान
मोदी की पहली अग्निपरीक्षा
4.
कानपुर में दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, पांच की हादसे में मौत, चार लोग बुरी तरह जख्मी तो आगरा में नेशनल हाईवे पर दिल्ली से आ रही कार ट्रक में घुसी, 4 की मौत
यूपी में हादसों का शुक्रवार, 9 मरे
5
शादी के बाद धर्मपरिवर्तन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से नहीं बदल जाता पत्नी का धर्म
‘शादी से नहीं बदलता पत्नी का धर्म’ .
6.
दिल्ली में शराब माफिया की दरिंदगी, महिला आयोग की वॉलिंटियर को सरेआम कपड़े फाड़कर घुमाया, अवैध शराब बेचने की शिकायत पर थे नाराज
शराब माफिया की शिकायत पर महिला के कपड़े फाड़े
7.
यूपी के बिजनौर में सामूहिक दुष्कर्म पीडि़त युवती ने फेसबुक पर वीडियो वायरल कर अपने साथ हुई दरिंदगी को किया बयां... आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी आत्महत्या की चेतावनी।
योगीजी, आपकी पुलिस कहां है?
8.
येरुशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने पर बवाल, ट्रंप के फैसले के बाद फिलिस्तीन में शुरू हुई आम हड़ताल
ट्रंप के एक और फैसले पर बवाल
9.
पाकिस्तान एयरफोर्स चीफ सोहेल का आदेश, पाकिस्तानी वायुसीमा में घुसे ड्रोन्स को मार गिराएं, अमेरिका का हो या हो किसी भी देश का
पाकिस्तान की अमेरिका को सीधी धमकी
10.
और मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं परिवार समेत अनुष्का शर्मा, मैरिज कोर्ट से फॉर्म खरीदे जाने के बाद विराट से शादी की तैयारियों पर लगी मुहर
अनुष्का का मैरिज ट्रैवेल प्लान