ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.co
1
यूपी निकाय चुनावों के नतीजों का असर शुरू, छोटे कस्बों और शहरों में बीजेपी प्रत्याशी ना जिता पाने वाले मंत्रियों की होगी छुट्टी, नौ महीने बाद ही योगी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी
योगी के असली रिपोर्टकार्ड का असर, मंत्रियों की होगी छुट्टी
2.
निकाय चुनावों में मिली जीत का सेहरा आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह के सिर बांधा, राज्यसभा में भेजने के लिए पृथ्वी रेड्डी ने की जमीन बनाने की तैयारी
संजय सिंह जाएंगे राज्यसभा?
3
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना में तैनात पुलिसकर्मी ने छुट्टी नहीं मिले का दर्द सोशल मीडिया पर किया बयां, कहा ढाई महीनों से नहीं देखी बीवी-बच्चों की शक्ल, हम आज भी गुलाम
कोतवाल के जुल्म का वीडियो
4.
लखनऊ में मुस्लिम महिलाओं ने किया पीएम का समर्थन, गुजरात की महिलाओं से की अपील, बीजेपी को ही दें वोट, पीएम मोदी को तीन तलाक मुद्दे पर लड़ने के लिए दिया धन्यवाद
मोदी के लिए लखनऊ की पर्दानशीनों की दुआ
5.
यूपी में माननीयों के स्वागत में अब नहीं लगेगा 'चूना', सीएम योगी ने सड़क पर डालने वाले चूने पर लगाई रोक, कहा होता है प्रदूषण
'चूने’ से नहीं होगा यूपी में माननीयों का स्वागत
6.
यूपी में बिजली की दरें बढ़ाने को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार को घेरा, लखनऊ में किया विरोध प्रदर्शन
योगी सरकार पर SP का ‘बिजली वार’
7
अमर उजाला टीवी की खबर से बागपत डीएम को आई अक्ल, कहा किसान की आत्म हत्या की होगी जांच, मृतक के परिवार वालों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर लगाए रिश्वत के आरोपअमर उजाला टीवी की खबर से डीएम को आई अक्ल
8
बागपत में शिकारियों के जाल में फंसा बारहसिंगा, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, एक दिन पहले गांव वालों ने बागपत में ही बचाई थी बारहसिंगा की जान
जानवर वही रहा, इंसान बदल गए
9
पीएम मोदी को अपशब्द बोलने पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मांगी माफी, कहा मीडियो ने इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेशन में की गड़बड़ी
मोदी को अपशब्द पर मणिशंकर ने मांगी माफी
10
अमर उजाला टीवी पर देखिए, विराट और अनुष्का की शादी से जुड़ा सबसे बड़ा खुलासा, जानिए क्यों मैरिज कोर्ट गईं अनुष्का शर्मा
विराट-अनुष्का की शादी पर सबसे बड़ी रिपोर्ट