ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.co
1.
सी प्लेन से धरोई डैम जाकर प्रधानमंत्री मोदी ने किए अंबाजी मंदिर के दर्शन, गुजरात चुनाव के दूसरे फेस के प्रचार के लिए नहीं मिली रोड शो की परमिशन
पीएम ने किए सीप्लेन से अंबाजी के दर्शन
2.
एडीआर-गुजरात इलेक्शन की ताजा रिपोर्ट, चुनाव लड़ रहे कांग्रेस-बीजेपी के 121 विधायकों की संपत्ति में पिछले पांच साल में 39 फीसदी का इजाफा
गुजरात में चुनाव लड़ रहे करोड़पति उम्मीदवार
3.
अहमदाबाद में हार्दिक और बीजेपी समर्थकों के बीच जमकर चले पत्थर,बीजेपी नेता के ऑफिस के बाहर रैली निकालते हार्दिक समर्थक भिड़ गए बीजेपी समर्थकों से
अहमदाबाद में भिड़े हार्दिक-बीजेपी समर्थक
4.
हैदराबाद में भारत मां का अपमान और हेट स्पीच देने के आरोप में धर्मउपदेशक विजय कुमार गिरफ्तार, पुलिस का आरोप, सोशल मीडिया के जरिए घोल रहा था सांप्रदायिकता का जहर
हैदराबाद में धर्मउपदेशक गिरफ्तार
5.
मथुरा में ना दबंगई चली न आई नेतागीरी काम, पुलिस फोर्स के सामने बीजेपी नेता मांगता रहा आधे घंटे की मोहलत लेकिन अधिकारियों ने कर दिया नेता जी अवैध होटल सील
मथुरा में बीजेपी नेता के‘अवैध’ होटल पर कानून का डंडा
6.
मुरादाबाद की आईएफटीमएम यूनिवर्सिटी में बवाल, दो पक्षों के बीच जबरदस्त झड़प, वीसी और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच चल रहा था विवाद
मुरादाबाद में ‘यूनिवर्सिटी’ बनी अखाड़ा
7.
सऊदी अरब में बदलाव की बयार, 35 साल बाद खुलेंगे सिनेमाघरों पर लगे ताले, साल 1979 में धार्मिक कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेके थे सऊदी अरब ने
सऊदी अरब में 35 साल बाद खुलेंगे सिनेमाघर
8.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड के बीच हल्की-बूंदाबांदी से तापमान गिरा, मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी है बारिश होने की संभावना
बारिश से दिल्ली-एनसीआर में पारा गिरा
9.
कश्मीर में भारी बर्फबारी, उजले जन्नत में तब्दील हुई पीर पंजाल की सारी चोटिंयां, पुंछ से शोपियां को जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड भी हुई बंद
कश्मीर घाटी ने ओढ़ी सफेद चादर
10.
आज ही के दिन कलकत्ता से दिल्ली लाई गई देश की राजधानी, ऐलान के लिए ब्रिटेन के किंग जॉर्ज पंचम ने सजाया था भव्य दिल्ली दरबार
106 बरस की हुई राजधानी दिल्ली