ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.co
1
यूपी के मिर्जापुर में भयंकर सड़क हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 10 की मौत, कई घायल
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत
2
CRPF जवानों की हत्या में नया ट्विस्ट, आरोपी जवान संत कुमार ने कहा मुझे फंसाया गया, मैंने नहीं चलाई गोलियां, चार जवानों की हत्या का है आरोप
छत्तीसगढ़: CRPF जवानों की हत्या में नया ट्विस्ट
3
अहमदाबाद की सड़कों पर दिखे विवादित पोस्टर्स, सलमान निजामी और राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा ‘अफजल के जो यार हैं देश के गद्दार हैं’
अहमदाबाद में जिंदा हुआ अफजल!
4
गुजरात चुनाव में पाकिस्तान का मुद्दा उठाने पर ‘पाक’ नाराज, कहा चुनाव में हमें ना घसीटें, पीएम करते रहे हैं पाक का नाम लेकर कांग्रेस पर वार, रणदीप सुरजेवाला बोले पीएम क्यों जाते हैं पाकिस्तान
पीएम के ‘पाक’ टोटकों पर पाकिस्तान खफा
5
मेरठ में 90 साल की बुजुर्ग मां बेटे ने दी शर्मनाक सजा, दो महीनों तक जंजीर में बांधकर रखा, पुलिस ने शुरू की जांच, मानसिक रूप से पीड़ित बताई जा रही हैं बुजुर्ग महिला
मेरठ में 90 साल की मां को बेटे ने दी सजा
6
कश्मीर के हंदवाड़ा में एनकाउंटर, सेना ने ढ़ेर किए तीन आतंकी, ऑपरेशन में एक सिविलियन की भी मौत
कश्मीर में तीन आतंकी ढेर
7
डोकलाम में चीन ने फिर दिखाई दादागिरी, 1800 चीनी सैनिकों ने डाला डोकलाम में डेरा, निर्माण कार्य जारी
डोकलाम में चीन ने फिर दिखाई ‘आंख’
8
ISIS के खात्मे के बाद जश्न में डूबा इराक, सेना ने निकाली विजय परेड, पीएम हैदर अल-आबादी ने किया ISIS के खिलाफ तीन साल से जल रही जंग में जीत का ऐलान
ISIS के खात्मे के बाद इराक में जश्न
9
दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ चेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- जानबूझकर नहीं किया कुछ, तभी मांगी थी जायरा से मांफी
‘दंगल गर्ल’ का आरोपी गिरफ्तार
और
10
भारतीय नौ सेना की नई ताकत बना युद्धपोत सुजय, अमर उजाला टीवी पर देखिए दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले भारत के इस नए महाबली पर खास रिपोर्ट
भारत का नया महाबली