ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.co
1.
संसद का शीतकालीन सत्र शुरु, नोटबंदी,जीएसटी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, पीएम मोदी ने कहा, उम्मीद है बहस सकात्मक होगी, पांच जनवरी तक चलेगा शीतकालीन सत्र
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू
2.
एग्जिट पोल नतीजों में कांग्रेस की हार अगर होती है सच साबित तो अध्यक्ष राहुल गांधी की लीडरशिप पर सवाल उठना तय, देखिए AUTV पर वो पांच सवाल जो गुजरात में हारने पर राहुल को करेंगे परेशान
गुजरात में हार पर राहुल के नेतृत्व पर सवाल!
3.
सभी योजनाओं को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च तक करने पर सुप्रीम कोर्ट राजी, अब बैंक-मोबाइल नंबर किए जा सकेंगे 31 मार्च तक लिंक
31 मार्च तक करा सकते हैं आधार लिंक
4.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीबी को लेकर रिपोर्ट, इस साल मिले 15 लाख से ज्यादा टीबी के केस, करीब ढाई लाख मरीजों के साथ यूपी की सबसे ज्यादा खराब हालत
यूपी में टीबी पसार रहा अपने पांव
5.
केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, जी बी पंत अस्पताल में पचास फीसदी आरक्षण मिलेगा दिल्ली वालों को, अस्पताल के 714 बेड्स में से 357 बेड हैं दिल्लीवालों के लिए आरक्षित
जी बी पंत अस्पताल में आधे बेड दिल्लीवालों के लिए
6.
दिल्ली पुलिस का दावा, रेलवे ट्रैक पर मिला शव लापता अफसर जितेंद्र झा का, पत्नी का शव पहचानने से इनकार, बिहार के रहने वाले जितेन्द्र राजधानी के द्वारका से थे तीन दिन से लापता
दिल्ली में रेलवे ट्रैक पर मिला अफसर का शव!
7.
बागपत के रहने वाले जवान नितिन को गांव बली में दी गई तिरंगे के साथ आखिरी विदाई, अहमदाबाद में सेना की क्रॉस कंट्री दौड़ में कुचल दिया था कार ने, पिछले साल ही सेना में हुई थी नितिन की भर्ती
बागपत में जवान नितिन को आखिरी विदाई
8.
अमेरिका में बराक ओबामा सरकार में बने नेट न्यूट्रैलिटी कानून को खत्म किया ट्रंप सरकार ने, एफसीआई ने रिपब्लिकन भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजित पई के प्रस्ताव को किया स्वीकार
ट्रंप ने नेट न्यूट्रैलिटी कानून खत्म किया
9.
हिमाचल और कश्मीर में भारी बर्फबारी, बर्फीले तूफान की भी दी गई चेतावनी, दिल्ली में बर्फीली हवाओं से तीन डिग्री पार गिरा
बर्फीले दिसंबर की मार
10.
ऑस्कर में भारत की दावेदारी खत्म, अकादमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने वाली नौ फिल्मों की जारी लिस्ट में राजकुमार स्टाटर फिल्म न्यूटन का नाम नहीं, फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में शामिल हुई थी न्यूटन
ऑस्कर की रेस से बाहर हुई ‘न्यूटन’