ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
दिल्ली के आध्यात्मिक विश्वविद्यालक के संचालक वीरेंद्र देव के बांदा आश्रम पर पुलिस ने दूसरी बार की छापेमारी, आश्रम में आधा दर्जन महिलाओं से की पूछताछ, दिल्ली आश्रम से छुड़ाई गई थीं 41 महिलाएं
एक और ‘आसाराम’ के आश्रम पर छापा
2
प्रदेश के 26 लाख सरकारी कर्मचारियों को तगड़ा झटका, सातवें वेतन आयोग के एरियर की पहली किश्त मार्च के बाद और दूसरी किश्त का भुगतान 2019 में
सातवें वेतन के लिए लंबा इंतजार
3
नए साल के मौके पर प्रदेश में किसानों को तोहाफा देगी योगी सरकार, पुराना पंपसेट लेकर देगी नया पंपसेट, 33 फीसदी बिजली कम होगी खपत
किसानों को योगी सरकार की भेंट
4
विधानसभा में पास होने के बाद विधान परिषद में फंसा यूपीकोका, विपक्ष ने किया कड़ा विरोध, अखिलेश यादव ने विधेयक को जनता के साथ धोखा बताया
विधान परिषद में लटका यूपीकोका
5
कानपुर में महिला सहायक प्रबंधक ने बैंक लुटने से बचाया, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लुटेरों को देखकर भी डटी रही महिला, लुटेरों की गोली से बचकर दबाया सायरन
कानपुर में मर्दानी ने ‘बैंक लूट’ बचाई
6
मेरठ, आगरा, अलीगढ़ में वालमीकि समाक के लोगों का हंगामा जारी, पुराने इंटरव्यू में जातिसूचक टिप्पणी करने के खिलाफ दर्ज हुई FIR
सलमान के खिलाफ FIR
7
प्रतापगढ़ के बाघराया गांव के लोगों ने तेंदुए के साथ किया अमानवीय व्यवहार, गांववालों के दौड़ाने के बाद कुंए में गिर गया था तेंदुआ, लोगों ने पुआल डालकर लगाई आग
प्रतापगढ़ में तेंदुए को जिंदा जलाया
8
नोएडा में विरोध प्रदर्शन करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े नोएडा प्राधिकरण का अस्थाई कर्मचारी, प्राधिकरण से स्थाई रूप से जोड़ने की मांग
नोएडा में ‘वीरू’ स्टाइल में प्रदर्शन
9
इंदौर टी-20 में भारत ने श्रीलंका को 118 रनों से रौंदा, कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 का सबसे तेज 35 गेंदो में जड़ा शतक
रोहित ने रचा इतिहास
10
अमर उजाला टीवी पर देखिए लोगों को कैसी लगी सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म, ‘टाइगर जिंदा है’
‘टाइगर’ का जलवा जारी है