ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
मुंबई में लोअर परेल के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग, एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल
मुंबई में लगी भीषण आग
2
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मंडुवाडीह एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
दिल्ली में बड़ा ट्रेन हादसा
3
लोकसभा में तीन तलाक पर विधेयक पास होने के बाद देशभर की मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जश्न, यूपी के कई शहरों में महिलाओं ने की आतिशबादी, बांटी मिठाइयां
तीन तलाक पर फुल स्टॉप
4
वाराणसी में चचेरे भाई की हत्या करने के बाद तमंचा सहित सरेंडर करने थाने पहुंचा शख्स, घरेलू विवाद में भाई को मारी गोली
भाई की हत्या कर किया सरेंडर
5
आगरा में सराफा व्यापारी के घर दिनदहाड़े लूट की वारदात, जयपुर हाउस में छह बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, 16 बार यूपी 100 को फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब
किस काम का यूपी-100
6
बरेली में स्पीड ब्रेकर तोड़ने के विवाद पर दो गुटों में भिड़ंत, फायरिंग में दो युवक और यूपी-100 टीम का दरोगा घायल, लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
“पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे के बाद झड़प
7
राजधानी लखनऊ में शराब के नशे में धुत्त तीन रसुखदारों को पकड़ने की कोशिश कर रहे सिपाही को कार से कुचलने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
शराबी ने की सिपाही को कुचलने की कोशिश
8
यूपी पुलिस में एक दरोगा के इस्तीफे से मचा बवाल, मेरठ में तैनात यूपी पुलिस का दरोगा ओवर ड्यूटी की वजह से छोड़ी नौकरी
सिपाही के इस्तीफे से मचा बवाल
9
पाकिस्तान की दुल्हनिया लेकर आया बरेली का अली शान, दुल्हन को मिला सिर्फ 30 दिन का वीजा, घरवालों ने लगाई सुषमा स्वराज के सामने गुहार
बरेली आई पाकिस्तानी दुल्हनिया
10
और राजेश खन्ना के जन्मदिन पर देखिए आखिर क्यों राजेश खन्ना ने अचानक बदल दिया था अपने बारात का रास्ता
...जब राजेश खन्ना ने मोड़ा बारात का रास्ता