ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
जाधव पर बयान देकर फंसे एसपी सांसद को शिवपाल यादव ने बताया पार्टी के लिए कलंक, बोले समाजवादी पार्टी लगातार कर रही है उनका अपमान, जल्द ही लेंगे कोई बड़ा फैसला
नरेश अग्रवाल को शिवपाल यादव ने बताया कलंक
2
यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अधिकारियों को चेतावनी, दिव्यांगों को परेशान करने वाले अधिकारी जाएंगे जेल
योगी के मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी
3
यूपी के रामपुर में तीन तलाक का एक और हैरान कर देने वाला मामला, देर से जागने पर महिला को दे दिया तीन तलाक, रात को की थी पत्नी की पिटाई
यूपी में बीवी देर से सोकर उठी तो दे दिया तलाक!
4
जालौन में चोरों ने की लाखों की लूट, चार दुकानों को बनाया अपना शिकार, व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा
जालौन में चोरों का आतंक
5
मेरठ अथॉरिटी के दफ्तर में किसानों का हंगामा, प्रतिकर ना मिलने पर अधिकारियों को बनाया बंधक, अथॉरिटी में ही डाला डेरा, अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी चेतावनी
मेरठ में किसानों का प्रदर्शन
6
लखनऊ में कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ बदसलूकी करने पर पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा, पाकिस्तानी झंडे जलाकर जताया विरोध
लखनऊ में पाकिस्तान का विरोध
7
राजधानी लखनऊ के आलमबाग में आपर्ति विभाग की छापेमारी, रिफलिंग करते पाए गए सिलेंडर, पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
लखनऊ में आपूर्ति विभाग की कार्रवाई
8
लोकसभा में तीन तलाक को लेकर बोले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, शरीयत में नहीं दे रहे कोई दखल, पाकिस्तान में भी तीन तलाक बैन
तीन तलाक पर सियासी घमासान
9
इस बार राहुल गांधी की बजाए सोनिया गांधी गईं छुट्टी पर, गोवा में साइकलिंग करती दिखीं कांग्रस की पूर्व अध्यक्ष, तस्वीरें वायरल
गोवा में साइकिल पर सवार सोनिया
10
यादें 2017 देखिए हरियाणा की डांसर सपना चौधरी से जुड़े सबसे बड़े विवाद, अमर उजाला टीवी की खास रिपोर्ट
यादें 2017: ये है सपना चौधरी से जुड़े विवाद