ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
सेना के जवानों की शहादत पर बीजेपी सांसद नेपाल सिंह का बेतुका बयान, कहा, सेना के जवान हैं तो जान तो जाएगी ही
बीजेपी सांसद का बड़बोलापन
2
राज्यसभा में मंगलवार को पेश किया जाएगा तीन तलाक बिल, लोकसभा से हो गया था पास, तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठानेवाली इशरत जहां बीजेपी में शामिल
राज्यसभा में ‘तीन तलाक बिल’ को मिलेगा समर्थन?
3
नेशनल मेडीकल कमीशन बिल के विरोध में देश के तीन लाख डॉक्टर्स हड़ताल पर, ओपीडी सेवाएं ठप
12 घंटे हड़ताल पर हैं डॉक्टर्स
4
पुणे में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 40 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़, एक की मौत, शरद पवार ने कहा मामले पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं
पुणे में हिंसा
5
एक ही रात में छह हत्याओं से दहला पलवल, रिटायर्ड फौजी ने शहर में घूम घूम कर की हत्याएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिरफिरे कातिल का तांडव
6
बरेली में पति का इलाज करवाने के लिए मां ने किया कलेजे के टुकड़े का सौदा, 45 हजार रुपये में बेची अपनी 15 दिन की बच्ची
मां ने किया कलेजे के टुकड़े का सौदा
7
यूपी के अमरोहा में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने का भी आरोप
अमरोहा में धार्मिक भावनाएं भड़काने पर FIR
8
पाकिस्तान पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, अमेरिका ने रोकी पाक की 255 मिलियन डॉलर की रकम
पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद
9
दिल्ली एनसीआर में सर्दी का सितम जारी, कोहरे से 64 ट्रेनें लेट, 30 उड़ानों पर असर
सर्दी का सितम
10
2018 में ये चेहरे करने जा रहे हैं बॉलीबुड में डेब्यू, देखिए अमर उजाला टीवी की खास रिपोर्ट
2018 में बॉलीवुड में चमकेंगे ये चेहरे