ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
कोहरे का फायदा उठाकर मथुरा जेल से फरार हुए तीन कैदी, तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रहा है मामला, जेल के चार कर्मचारी सस्पेंड
कोहरे में मथुरा जेल से भागे कैदी
2
साल 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह बने यूपी के नए डीजीपी, 3 जनवरी को संभालेंगे कार्यभार... मायावती गेस्ट हाउस कांड के दौरान लखनऊ के एसएसपी थे ओपी सिंह
यूपी पुलिस के नए ‘मुखिया’
3
सिद्धार्थनगर के 29वें स्थापना दिवस के समापन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, 66 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
सीएम ने सिद्धार्थनगर को दिया नए साल का तोहफा
4
नये साल की शुभकामनाएं देने के बहाने मायावती ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा नये साल में बीजेपी और मोदी सरकार को सद्बुद्दि मिले
माया का बीजेपी पर वार
5
यूपी के हाथरस में 11 वीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
हाथरस में छात्रा के साथ गैंगरेप
6
साल के आखिरी दिन ताज का दीदार करने पहुंचा सैलानियों का सैलाब, भारी भीड़ के बीच पुलिस और पर्यटकों के बीच हुई भारी धक्का- मुक्की
आगरा में ताज के दीदार के लिए धक्का- मुक्की
7
सारनाथ पहुंचे दलाई लामा भारत के हुए मुरीद, कहा भारतीय प्राचीन ज्ञान परंपरा अब भी अकाट्य, दलाई लामा को सुनने देश भर से बौद्ध धर्म के लोग पहुंचे सारनाथ
वाराणसी पहुंचे तिब्बती धर्मगुरु
8
पुलवाना आतंकी हमले के बाद सुषमा स्वराज की पाकिस्तान को दो टूक, पाकिस्तान खत्म करे आतंकवाद तभी दोनों देशों में क्रिकेट संभव
पाकिस्तान को भारत की चेतावनी
9
नए साल में वाराणसी में विशेष गंगा आरती का आयोजन, लोगों ने हवन पूजन के साथ की नये साल की शुरुआत
वाराणसी में गंगा की विशेष आरती
10
नए साल के पहले दिन बादशाह का फैन्स को बड़ा तोहफा उनकी अगली फिल्म का टाइटल रिलीज, फिल्म जीरो में शाहरुख बने हैं बौने
नए साल पर फैन्स को शाहरुख का तोहफा