ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
साल 2017 के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की 'मन की बात', कहा, नए साल का स्वागत करें सकारात्मकता के साथ, युवाओं के कौशल और ताकत से ही बनेगा न्यू इंडिया
सकारात्मकता से करें नए साल का स्वागत- मोदी
2.
कश्मीर के अवंतीपुरा में CRPF कैंप पर फिदायीन हमला, एक जवान ने दी शहादत, तीन घायल, सुबह करीब सवा दो बजे किया आतंकियों ने हमला,दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी
कश्मीर में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला
3.
साल 2017 के आखिरी दिन अपने फैंस के बीच दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने की राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
रजनीकांत ने शुरू की नई सियासी पार्टी
4.
लखनऊ में बदमाशों ने की सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल का घायल युवक को भर्ती करने से इंकार, मौत के बाद काफी देर तक लोगों ने हंगामा कर लगाया जाम
लखनऊ में चौराहे पर युवक का मर्डर
5.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के शिक्षा की बेहतरी को लेकर किए तमाम दावों की खुली पोल, मथुरा का सरकारी स्कूल बन गया तबेला, बांधे जाते जानवर,बच्चों की पढ़ाई गई घास चरने
मथुरा का ये स्कूल है या तबेला!
6.
वेबसाइट delhiair.org का खुलासा, प्रदूषण से जूझ रहे दिल्ली- एनसीआर को साफ हवा के लिए जरूरत होगी एक दिन में पांच सिलेंडर्स की, बढ़ता प्रदूषण भर रहा इंसानी शरीर में धीरे-धीरे जहर
दिल्ली में जीना है तो यूज करें ‘सिलेंडर’
7.
पाकिस्तान में फिलीस्तीन राजदूत के हाफिज सईद के साथ मंच साझा करने पर भारत के ऐतराज के बाद फिलीस्तीन ने जताया ‘गहरा खेद’, पाक से बुलाए गए वालिद अबू अली
फिलीस्तीन ने वापस बुलाया राजदूत वालिद अबू को
8.
ईरान की कमजोर होती अर्थव्यवस्था के खिलाफ ‘युवा’ सड़कों पर, 2009 के बाद सरकार के खिलाफ सबसे बड़ा विरोध-प्रदर्शन, सरकार के समर्थन में कट्टरपंथियों की भी हुई रैली
ईरान में सरकार का विरोध और समर्थन भी !
9.
12 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ऐन वक्त पर हटे कतर ओपन से, चोट को बताया खास वजह, ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने पर भी सस्पेंस
नोवाक जोकोविच हटे कतर ओपन से
10.
एक्ट्रेस दिशा पटानी का फिर दिखा रिलेक्स और बोल्ड लुक, टाइगर श्रॉफ के साथ विदेश में कर रहीं न्यू ईअर सैलिब्रैशन
रिलेक्स मूड में दिशा पटानी