ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
फिरोजाबाद पहुंचे अमित शाह ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक बीजेपी की फतह के सपने को बताया सच, योगी आदित्यनाथ बोले यूपी की बदहाली को खुशहाली में बदल रही है सरकार
‘बीजेपी का फतह का सपना हो रहा पूरा’
2
नोटबंदी के 13 महीने बाद मेरठ में 25 करोड़ कीमत के पुराने नोट बरामद, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
मेरठ में 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद
3
लोकसभा में तीन तलाक बिल को मंजूरी मिलने के 24 घंटे के अंदर सामने आया एक और तीन तलाक का मामला, दहेज में कार नहीं मिलने पर शौहर ने बीवी को दिया तीन तलाक
मुरादाबाद में दहेज नहीं देने पर तीन तलाक
4
आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रक से भिड़ी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
आगरा एक्सप्रेस वे पर कोहरे ने ली छह जानें
5
उन्नाव में कोहरा बना काल, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक साथ भिड़ी कई गाड़ियां, पांच लोग बुरी तरह जख्मी
उन्नाव में कोहरा बना काल
6
यूपी पुलिस में एक दरोगा के इस्तीफे से मचा बवाल, मेरठ में तैनात यूपी पुलिस के दरोगा ने ओवर ड्यूटी की वजह से छोड़ी नौकरी
दरोगा के इस्तीफे से मचा बवाल
7
वाराणसी पहुंचे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का भव्य स्वागत, अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में लेंगे हिस्सा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
काशी पहुंचे दलाई लामा
8
मुंबई के कमला मिल हादसे पर सांसद हेमा मालिनी का विवादित बयान, बोलीं बढ़ती आबादी के कारण लगी आग, मामले में बीएमसी के पांच कर्मचारी निलंबित
मुंबई हादसे पर ड्रीमगर्ल के बिगड़े बोल
9
शिमला में राहुल से मिलने से रोका तो एमएलए ने मारा थप्पड़, लेडी कांस्टेबल ने भी जड़ा तमाचा, राहुल गांधी की फटकार के बाद कांग्रेस की महिला विधायक ने मांगी माफी
शिमला में थप्पड़ कांड के बाद MLA ने मांगी माफी
10
शोक मनाने के लिए एसबीआई अपने कर्मचारियों को देगी छुट्टी, परिवार में किसी की मौत होने पर मिलेगी सात दिन की पेड लीव
शोक मनाने के लिए SBI देगा छुट्टी