ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
लखनऊ में कुकर्मी काजी का भंडाफोड़, मदरसे में लड़कियों को बंधक बनाकर करता था यौनशोषण, एक लड़की ने चिट्ठी लिखकर खिड़की से बाहर फेंका, छुड़ाई गईं 52 छात्राएं
लखनऊ का ‘कुकर्मी काजी’
2
यूपी में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, मिर्जापुर में छात्रों से शौचालय साफ करवाने का वीडियो आया सामने
मिर्जापुर में बच्चों से साफ करवाया टॉयलेट
3
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बातों-बातों में अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा सपा परिवार को यूपीकोका से घबराने की जरूरत नहीं ये माफियाओं पर नकेल कसने के लिए है
उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश पर साधा निशाना
4
लखनऊ में 1000 करोड़ के लिए नगर निगम और एलडीए के बीच छिड़ी जंग, नगर निगम ने एलडीए पर सरकारी जमीन बेचकर पैसा रखने का लगाया इल्जाम, एलडीए नहीं दे रहा पुख्ता जवाब
लखनऊ में नगर निगम vs एलडीए
5
राजधानी को नए साल में मिलेगा बड़ा तोहफा, बनेंगे 33/11 केवी के पांच उपकेंद्र, चार लाख लोगों को बिजली की समस्या से मिलेगी राहत
नए साल पर रोशन होगी राजधानी
6
मेरठ में बिल्डर के घर से 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद, दिल्ली के चार सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी बिल्डर फरार
मेरठ में 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद
7
बागपत में गुरुवार रात नौवीं क्लास के छात्र की चौकू गोदकर हत्या, हत्या की वजह साफ नहीं, पुलिस कर रही है तफ्तीश
बागपत में बेरहमी से की गई छात्र की हत्या
8
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने जारी की फर्जी बाबाओं की दूसरी लिस्ट, विरेंद दीक्षित, सच्चिदानंद और त्रिकाल भवंता का नाम भी शामिल
फर्जी बाबाओं की लिस्ट में कुछ और शामिल
9
रीजनल कनेक्टिविटी ‘उड़ान’ के तहत प्रदेश में बनाए जाएंगे 12 नए हवाई अड्डे, पहले चरण में कानपुर और आगरा में बनेंगे एयरपोर्ट
कानपुर और आगरा को जल्द मिलेगी ‘उड़ान’
10
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा लिए अमर उजाला टीवी की महिला बाइक रैली पहुंची मथुरा, गीतों और नुक्कड़ नाटक द्वारा दिया संदेश
अमर उजाला की ‘बाइक वाली बेटियां’