ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस वे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग जोन घोषित, 20 हजार करोड़ रुपयों का आएगा निवेश, तीन लाख लोगों को 2022 तक मिलेगा रोजगार
नोएडा में तीन लाख लोगों को मिलेगी नौकरी
2
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में वनटांगिया समुदाय को दी सौगात, वनटांगिया समुदाय के 3779 लोगों को दिए आवासीय भूमि के पट्टे
नए साल पर वनटांगिया को योगी की सौगात
3
समाजवादी पार्टी ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, आठ जनवरी को विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों को टिप्स देंगे अखिलेश यादव
अखिलेश ने फूंका 2019 का बिगुल!
4
राज्यसभा में मंगलवार को पेश किया जाएगा तीन तलाक बिल, लोकसभा से हो गया था पास, तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठानेवाली इशरत जहां बीजेपी में शामिल
राज्यसभा में ‘तीन तलाक बिल’ को मिलेगा समर्थन?
5
मंगलवार को देश भर के डॉक्टर रहेंगे 12 घंटों की हड़ताल पर, लोकसभा में पेश होगा वाले नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के नियम 13 का कर रहे हैं विरोध
सुबह 6 से शाम 6 बजे तक डॉक्टर हड़ताल पर हैं
6
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, 9वीं और 11वीं में प्रवेश के वक्त लिए गए थे आधार कार्ड
यूपी बोर्ड में बिना ‘आधार’ दे सकेंगे परीक्षा
7
836 मदरसे बोर्ड परीक्षा में नहीं हो पाएंगे शामिल, वेबपोर्टल पर नहीं अपलोड किया था डाटा, ढाई हजार से ज्यादा मदरसों पर लटकी मान्यता रद्द होने की तलवार
836 मदरसे बोर्ड परीक्षा से बाहर!
8
कोहरे का फायदा उठाकर मथुरा जेल से फरार हुए तीन कैदी, तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रहा है मामला, जेल के चार कर्मचारी सस्पेंड
मथुरा जेल की छत काटकर तीन कैदी फरार
9
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना, अमेरिका ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद देकर गलती की, अमेरिका की सख्ती के बाद पाकिस्तान ने हाफिज सईद के संगठन के चंदे पर रोक लगाई
अमेरिका की सख्ती से दबाव में पाकिस्तान
10
और
रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ ने रचा इतिहास, 83 साल में पहली बार बना चैम्पियन, दिल्ली को नौ विकेट से रौंदा
266 मैच खेलकर विदर्भ बना रणजी चैम्पियन