ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने किया IED ब्लास्ट, चार पुलिसकर्मी शहीद, दो गंभीर रूप से घायल
सोपोर में फिर आतंकी हमला
2
अवैध हुक्का बार से निकली चिंगारी ने भड़काई मुंबई के कमला मिल्स में आग, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बीएमसी कमिश्नर का आरोप, कार्रवाई ना करने का डाला गया था दबाव
हुक्के से निकली चिंगारी ने ली 14 की जान
3
जम्मू कश्मीर के तंगहार हिमस्खलन के शिकार पांच लोगों के शव बरामद, दो अभी भी लापता, युद्धस्तर पर राहत अभियान जारी
कश्मीर में हिमस्खलन में पांच की मौत
4
चीन के प्रतिनिधि मंडल से मिले राहुल गांधी, ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी जानकारी, मुलाकात में हुई बातों का नहीं किया खुलासा
चीनी नेताओं से मिले राहुल गांधी
5
आधार के जरिए HRD मंत्रालय ने यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पकड़े 80 हजार फर्जी शिक्षक, तीन तीन जगहों से उठा रहे थे वेतन
आधार से खुली ‘फर्जी टीचरों’ की पोल
6
उत्तर भारत में बर्दाश्त से बाहर हुई ठंड, दिल्ली एनसीआर में रेंगने को मजबूर हुईं गाड़ियां, 18 ट्रेनें रद्द, 49 लेट
ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत
7
यूपी में हज हाउस को भगवा किये जाने पर भड़के आजम खान, कहा अब मस्जिदें भी भगवा रंग में रंगी नजर आएंगी
हज हाउस को भगवा किए जाने पर भड़के आजम खान
8
लखनऊ में कम कीमत से नाराज आलू किसानों ने रात भर राजभवन और सीएम आवास के बाहर फेंके आलू, मचा हड़कंप
लखनऊ में किसानों का विरोध
9
काला हिरण मामले में अचानक कोर्ट पहुंचे सलमान खान हुए भावुक, एक वीडियो देख आंखों में आई नमी, एक गैंगस्टर ने मीडिया के सामने दी सलमान को धमकी कहा, जोधपुर में मारेंगे,
कोर्ट में भावुक हुए सलमान
10
और
अमर उजाला टीवी स्पेशल रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि क्या है ई-वे बिल सिस्टम और कैसे करता है काम, एक फरवरी से देशभर में लागू हो रही है ई-वे बिल की प्रक्रिया
ई-वे बिल की पूरी जानकारी सिर्फ AUTV पर