ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बोले पीएम मोदी, आज के युवा का काम तय करता है देश का भविष्य, ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्द यूनिवर्सिटी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंगग के जरिए हजारों छात्रों को किया संबोधित
‘देश के युवा तय करते हैं देश का भविष्य’
2
देश के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा खतरे में है लोकतंत्र
जजों ने मीडिया के सामने आकर मांगा इंसाफ
3
अलीगढ़ के एक स्कूल में जाकिर नाइक को बताया गया हीरो, नाइक पर भड़काऊ भाषण समेत आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का है आरोप, रद्द हो सकती है स्कूल की मान्यता
अलीगढ़ में भगोड़े जाकिर नाइक को बताया हीरो
4
मैनपुरी मेंनामी उद्योगपति की घर में घुसकर हत्या, हमले में कारोबारी की मां बुरी तरह जख्मी, करोड़ों की प्रॉपर्टी हो सकती है हत्या की वजह
मैनपुरी में कारोबारी की हत्या
5
आगरा में पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया नशे का जखीरा, ओडिशा से कानपुर के रास्ते पहुंचा था पचास लाख रुपये का गांजा
आगरा में नशे का जखीरा पकड़ाया
6
आगरा में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने थाने में खाया जहर, परिवार वाले शादी का कर रहे थे विरोध
आगरा में प्रेमिका ने थाने में खाया जहर
7
मेरठ में छात्रा ने किया आत्मदाह, चार युवकों ने की थी गैंगरेप की कोशिश, पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मेरठ में छात्रा ने किया आत्मदाह
8
पाकिस्तान में सात साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ कानपुर में सड़कों पर उतरीं बेटियां, ‘सेव चाइल्ड गर्ल’ का दिया संदेश
क्रूरता के खिलाफ सड़कों पर यूपी की बेटियां
9
बिहार के बक्सर में नीतीश कुमार के काफिले पर हमला, पथराव के बाद मची भगदड़, सुरक्षाकर्मियों को आईं चोटें
बक्सर में नीतीश पर हमला
10
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की तरफ से क्रिस्टल अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे शाहरुख खान, महिलाओं और बच्चों के समर्थन के लिए मिलेगा सम्मान, किंग खान ने ट्वीट कर जताया आभार
किंग खान को मिला क्रिस्टल अवॉर्ड