ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
चार जजों के आरोपों के बाद सुलह कराने गए पीएम मोदी के प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा लौटे बैरंग, नहीं हो पाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात
‘सुप्रीम’ जंग निपटाने निकले प्रमुख सचिव बैरंग लौटे
2.
लखनऊ के आलू कांड पर बोली यूपी पुलिस, सीएम के खिलाफ रची गई साजिश, समाजवादी पार्टी के दो लोग गिरफ्तार, विधानसभा और सीएम आवास के बाहर फेंके गए थे आलू
लखनऊ आलू कांड में दो गिरफ्तार
3
गोरखपुर महोत्सव के दौरान पुलिस ने दर्शकों पर भांजी लाठियां, मालिनी अवस्थी के कार्यक्रम के दौरान बेकाबू हुई थी भीड़, समापन समारोह में शामिल होने वाले हैं सीएम योगी
गोरखपुर महोत्सव में पुलिस का लाठीचार्ज
4.
गुजरात के कथा शिविर में लगी भीषण आग, जिंदा जलीं तीन बच्चियां, 15 की हालत गंभीर, 15 हजार छात्राओं ने शिविर में लिया था हिस्सा
गुजरात शिविर में जिंदा जलीं तीन बच्चियां
5
आतंकवाद पर बोले आर्मी चीफ बिपिन रावत, कश्मीर के स्कूलों में पढाए जा रहे भारत के दो नक्शे, सीमा पर चीन बना रहा दबाव, लेकिन जवाब देने को तैयार है इंडियन आर्मी
‘चीन ताकतवर तो भारत भी कमजोर नहीं’
6
सीएम नीतीश पर हमले के बाद जेडीयू ने तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा तेजस्वी की मिलीभगत से सीएम के काफिले पर हुआ हमला
तेजस्वी पर जेडीयू ने लगाए गंभीर आरोप
7
एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर ईडी की रेड, दिल्ली और चेन्नई में साढ़े तीन घंटे तक हुई छानबीन
कार्ति चिदंबरम के पांच ठिकानों पर छापेमारी
8
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज जितेंद्र मान की ग्रेटर नोएडा में गोली मारकर हत्या, फ्लैट में गोलियों से छलनी मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
ग्रेटर नोएडा में मुक्केबाज की हत्या
9
पासपोर्ट में बड़ा बदलाव कर सकती है मोदी सरकार, एड्रेस प्रूफ के तौर पर नहीं करेगा काम, नीला नारंगी हो जाएगा कलर
कानूनी एड्रेस प्रूफ नहीं रह जाएगा पासपोर्ट
10
और, देशभर में लोहड़ी की धूम, गजक और रेवड़ियां खाकर ढोल की छाप पर नाचते दिखे लोग, मकरसंक्राति को लेकर भी लोगों में उत्साह
देश भर में लोहड़ी की धूम