ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
यूपी बोर्ड की परीक्षा से ठीक पहले जांच में सामने आए 83 हजार 753 फर्जी छात्र, बोर्ड ने सभी के फॉर्म निरस्त कर वेबसाइट से डाटा हटाया, वाराणसी क्षेत्र से सबसे ज्यादा आए बोगस फॉर्म
यूपी बोर्ड में 83,753 फर्जी छात्रों की खुली पोल
2
प्रदेश के सभी औद्यौगिक विकास प्राधिकरणों का होगा सीएजी ऑडिट, योगी सरकार ने दिए आदेश, मुलायम, माया और अखिलेश राज की पहले होगी जांच
औद्यौगिक विकास प्राधिकरणों का होगा CAG ऑडिट
3
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आधी रात से शुरू हुआ टोल टैक्स, NHAI की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा है टोल, दोपहिया वाहनों को भी भरना होगा 285 रुपये का टोल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स शुरू
4
यूपी पुलिस ने पार की अमानवीयता की सारी हदें, सहारनपुर में सड़क पर तड़प रहे दो युवकों की नहीं की मदद, गाड़ी गंदी होने का हवाला देकर नहीं ले गए अस्पताल
सहारनपुर की ‘स्वच्छ’ पुलिस का गंदा काम
5
बिहार के महाबोधि मंदिर के गेट नंबर चार के पास मिला विस्फोटक, बिहार पुलिस ने तीन विस्फोटक मिलने की पुष्टि की, सात जुलाई 2013 को हुए थे सीरियल धमाके
बोध गया को दहलाने की साजिश नाकाम
6
पाकिस्तानी गोलाबारी से LoC के 100 गांव प्रभावित, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने घर छोड़ा, दो नागरिकों की मौत, पाकिस्तान ने रेंजर्स की जगह सेना तैनात की
LoC पर पाकिस्तान ने तैनात की अपनी सेना
7
चुनाव आयोग ने लाभ के पद मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को माना अयोग्य, सात आप विधायक पहुंचे हाईकोर्ट, हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार
20 आप विधायकों पर गिरी ‘चुनावी बिजली’
8
INSV तारिणी पर सवार होकर दुनिया की परिक्रमा पर निकली भारत की बेटियों ने चिली के खतरनाक समंदर में केप हॉर्न पर लहराया तिरंगा
‘समुद्र के एवरेस्ट’ पर बेटियों ने लहराया तिरंगा
9
व्हाट्सऐप ने छोटे व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया अपना नया फीचर, व्हाट्सऐप बिजनेस, प्रोफाइल बनाकर बढ़ा सकते हैं बिजनेस, कर सकेंगे पैसों का लेन-देन
आ गया व्हाट्सऐप बिजनेस
10
रणवीर सिंह ने फैंस के साथ शेयर की चौंकानेवाली फोटो, फिल्म ‘गली ब्वॉज’ के लिए घटाया आधे से ज्यादा वजन
मसलमैन रणवीर बने सिंगल चेसिस गली ब्वॉय