ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
‘पद्मावत’ पर बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्टे ऑर्डर को राजस्थान की वसुंधरा सरकार देगी चुनौती, राजपूत समुदाय के समर्थन में उतरी सरकार ने कानूनी सलाह लेने के लिए बनाई कमेटी
‘पद्मावत’ पर राजपूतों का साथ देगी वसुंधरा सरकार
2.
‘पद्मावत’ पर बैन के खिलाफ केस लड़ रहे वकील हरीश साल्वे को धमकी, खबरों के मुताबिक, साल्वे को उनके ऑफिस में फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
‘पद्मावत’ की पैरवी करने पर हरीश साल्वे को धमकी
3.
प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल खड़े करने वाले प्रवीण तोगड़िया रास नहीं आ रहे आरएसएस को, कहा,खुद नहीं हटे तो हटाए जाएंगे तोगड़िया
तोगड़िया के बगावती सुर से संघ नाराज
4.
इस महीने के आखिर में दावोस जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, लेंगे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में हिस्सा, विदेश मंत्रालय ने कहा , नहीं है वहां पाक पीएम अब्बासी से मुलाकात की योजना
नहीं होगी ‘दावोस’ में मोदी की अब्बासी से मुलाकात
5.
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी बोले, जाति केंद्रित राजनीति और लोकतंत्र पर खतरे जैसी घटनाएं हैं देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण, विकास ही बीजेपी का एजेंडा
‘बीजेपी का एक मंत्र- विकास’
6.
गया में महाबोधि मंदिर को बम से दहलाने की साजिश नाकाम, मंदिर के गेट पर मिला विस्फोटक, पूरा इलाका कर दिया गया है छावनी में तब्दील
महाबोधि मंदिर को दहलाने की साजिश नाकाम
7.
केरल में दिन-दहाड़े ABVP कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या, ABVP ने हत्या के लिए ठहराया पॉप्यूलर फ्रंट ऑफ इंडिया नाम के संगठन को जिम्मेदार, तफ्तीश में जुटी कन्नूर पुलिस
केरल में दिनदहाड़े ABVP कार्यकर्ता की हत्या
8.
अमेरिका में छाया बड़ा आर्थिक संकट, ट्रंप सरकार की पहली सालगिरह पर आई शटडाउन की नौबत, कई सरकारी विभाग बंद करने और लाखों कर्मचारियों को बगैर सैलरी के घर बैठने की आशंका
दिवालिया होने की कगार पर अमेरिका!
9.
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, पकड़े गए 83,753 बोगस स्टूडेंट्स, भरे गए 10वीं और 12वीं की परीक्षा फर्जी फॉर्म किए गए निरस्त, भेजे जाएंगे ऑनलाइन और ऑफलाइन एडमिट कार्ड
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़
10.
साल 2016 में शुरू किए गए स्मार्ट सिटी मिशन में 9 और शहर किए गए शुमार, स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट में यूपी के तीन शहर शामिल होने के साथ ही अब 99 हुई शहरों की संख्या
स्मार्ट सिटी मिशन में यूपी के तीन शहर शामिल